भोपाल

युवाओं को संगीत में कॅरियर बनाने के लिए कर रहीं मोटिवेट

- नृत्य, संगीत और वादन में निपुण हैं भोपाल की योग्यता - मिल चुके हैं कई अवार्ड, सैकड़ों बच्चों को दे चुकी हैं ट्रेनिंग

2 min read
Jul 17, 2021
युवाओं को संगीत में कॅरियर बनाने के लिए कर रहीं मोटिवेट

भोपाल. राजधानी की योग्यता ने संगीत और नृत्य सहित इसकी सभी विधाओं में राजधानी का नाम रोशन किया।
करीब दो दशक से इस क्षेत्र से जुड़ी हैं । राष्ट्रीय स्तर तक प्रस्तुति देने के बाद अब ये दूसरों को संगीत की पारंपरिक
विधा से अवगत करा रही हैं। सैकड़ों बच्चों को ट्रेनिंग दे चुकी हैं। इनमें से कुछ संगीत के बड़े सितारे के रूप में पहचाने
जा रहे हैं। योग्यता बताती हैं गीत संगीत उन्हें विरासत में मिला। नौ साल की उम्र से तबले की शिक्षा अपने पिता
प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित भंवर लाल शर्मा से हासिल की। इसके बाद की शिक्षा स्वर्गीय यदुनंदन गोस्वामी जो संगीत
के बड़े जानकार रहे हैं उनसे ली। गायन के साथ वादन और नृत्य में विशेष रुचि के चलते नाम प्रदेश स्तर के बेहतर कलाकारों में शामिल हो गया। राज्य स्तर पर इन्हें तबला वादन के क्षेत्र में पुरस्कार मिल चुका है। कोविड के दौर में यूट्यूब पर सक्रिय हैं।

पिता की प्रेरणा से संगीत बन गया कॅरियर
योग्यता बताती हैं सामान्य तौर पर लोग संगीत को केवल शौक के रूप तक सीमित रखते हैं। लेकिन उनका इसके प्रति लगाव इतना रहा है कि इसे ही कॅरियर चुन लिया। उन्होंने बताया कि इसकी प्रेरणा उनको अपने पिता से मिली। परिवार से सभी संगीत से जुड़े हैं। दूसरों को संगीत के क्षेत्र में आने के लिए प्रेरित करने इसकी सीख भी दे रहे हैं। प्रचार प्रसार के सोशल मीडिया को जरिया बनाया। इस दौरान कई लोग जुड़े। सभी को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बेहतर मंच देने की कोशिश की जा रही है।

भाई गिटारिस्ट, बहन डांसर, बेटी सिंगर
इनका पूरा परिवार संगीत से जुड़ा है। भाई कपिल शर्मा गिटारिस्ट हैं। बहन प्रज्ञा शर्मा डांसर हैं । बेटी वाणी शर्मा
भी सिंगर और डांसर हैं। इसके अलावा परिवार में दिव्यता शर्मा सितारिस्ट, हर्षिता शर्मा सिंगर हैं । महाविद्यालय
से सीखकर अपना कॅरियर बनाया है और संगीत के क्षेत्र में नाम कमाया है।

Updated on:
17 Jul 2021 01:34 am
Published on:
17 Jul 2021 01:16 am
Also Read
View All