भोपाल

MP Board Results 2024 : कल आ रहा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, यहां चेक करें

MP Board Results 2024 : माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। नतीजे बुधवार को आएंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Apr 2024, 12:04 PM IST
mp board results 2024

माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। 24 अप्रैल को शाम 4 बजे रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे। बोर्ड के द्वारा पिछले कई महीनों से रिजल्ट की तैयारियां की जा रही थी। एमपी बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में 9,92,101 छात्र एवं 7,48,238 छात्राएं शामिल हुई थी। प्रदेश भर में कुल 7,501 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

मोबाइल एप पर देख सकेंगे रिजल्ट


माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की ओर से आप एप पर रिजल्ट देख सकेंगे। इसके लिए गूगल प्ले स्टोर पर MP Mobile एप डाउनलोड कर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। एप में Know Your Result के ऑप्शन पर जाकर रोल नंबर या एप्लिकेशन नंबर को सबमिट करने पर रिजल्ट सामने आ जाएगा।

वेबसाइट पर ऐसे देखें रिजल्ट


एमपी बोर्ड की वेबसाइट https://mpresults.nic.in या https://www.mpbse.nic.in/ पर जाएं। वेबसाइट के होमपेज पर 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के अलग-अलग लिंक मिलेंगे। फिर आपको दोनों में से किसी एक लिंक पर क्लिक करना है। इसको क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन हो जाएगा। जैसे ही आप इस पेज पर पहुंचेगे उसमें रोल नंबर और जन्मतिथि भरनी होगी। जानकारी भरते ही रिजल्ट लोड होगा और सामने स्क्रीन पर आ जाएगा।

Updated on:
25 Apr 2024, 12:04 PM IST
Published on: