भोपाल

MP Corona Update: 24 घंटे में 13590 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 4 लाख 72 हजार के पार, 24 घंटे में 74 की मौत

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 12384 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 472785 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4937 पहुंची है।
3 min read
Apr 24, 2021
mp_corona_update_4.jpg

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 12384 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 472785 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4937 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 1782 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 98112 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 1085 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 84602 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 12425 एक्टिव केस हैं।

राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 1753 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 77158 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 697 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 65954 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 10507 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 30680 हो गई है। शहर में अब तक 362 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 24397 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 5921 केस अब भी एक्टिव हैं।

2- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 30680 हो चुकी है। जबकि, 309 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 21711 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 8660 केस एक्टिव हैं।

3- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 10458 हो गई है। इनमें से 134 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 7640 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 2684 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 9339 हो गई है। जिले में अब तक 168 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 7630 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 1541 एक्टिव केस हैं।

5- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 8990 हो चुकी है। इनमें से 156 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 7642 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 1192 केस अब भी एक्टिव हैं।

6- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 9275 हो गई है। इनमें से 141 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 7923 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 1211 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 7991 हो गई है। इनमें से 113 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 6177 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 1701 केस अब भी एक्टिव हैं।

8- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 8085 हो गई है। इनमें 41 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 5768 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 2276 केस एक्टिव हैं।

9- विदिशा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 7376 हो चुकी है। यहां 106 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 5167 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 2103 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 7001 हो गई है। इनमें से 86 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 5928 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 987 केस एक्टिव हैं।

Published on:
24 Apr 2021 08:02 am