4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“जाकि रही भावना जैसी, प्रभु मू​रति देखी तिन्ह तैसी” – कांग्रेस पर भड़के शिवराज सिंह चौहान

Shivraj Singh Chouhan : रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र के सीईओ बनने पर कांग्रेस के विरोध पर केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि उनकी योग्यता देखी नहीं, काम देखा नहीं, कांग्रेस को आपरेशन सिंदूर की सफलता भी नहीं दिखी
2 min read
Google source verification
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह

Shivraj Singh Chouhan Claim (केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह - Photo Source- Patrika)

Shivraj Singh Chouhan : अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्रबंधन के लिए रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र को राम मंदिर ट्रस्ट (श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस ने आपत्ति की है जिसपर केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने गुस्सा जताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हर बात पर विवाद करने की आदत है। केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि जितेंद्र मिश्र की योग्यता देखी नहीं, काम देखा नहीं। कांग्रेस को आपरेशन सिंदूर की सफलता भी नहीं दिखी।

अयोध्या के श्रीराम मंदिर प्रबंधन के लिए एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र को पहला सीईओ बनाया गया है।वे मंदिर के दैनिक प्रशासन, कोष प्रबंधन, ऑडिट, और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुचारू दर्शन व्यवस्था का संचालन करेंगे। नए सीईओ सीधे ट्रस्ट के महासचिव गोविंददेव गिरि के प्रति उत्तरदायी होंगे।

जितेंद्र मिश्र भारतीय वायु सेना में लगभग 40 वर्ष सेवा दे चुके

जितेंद्र मिश्र भारतीय वायु सेना में लगभग 40 वर्ष सेवा दे चुके हैं और उन्हें बड़े प्रशासनिक और सामरिक संचालन का अनुभव है। यह नियुक्ति एक चयन पैनल के माध्यम से की गई है, जिसमें हजारों आवेदकों में से शीर्ष तीन नामों के पैनल में से उनका चयन हुआ।

कांग्रेस ने जितेेंद्र मिश्र के चयन पर आपत्ति जताई है। इस पर केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि "जाकि रही भावना जैसी, प्रभु मू​रति देखी तिन्ह तैसी"। कांग्रेस को हर मामले में विवाद दिखता है, हर नियुक्ति में साज़िश नजर आती है।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान जन्माष्टमी के मौके पर आज भोपाल में हैं। उन्होंने मंदिर में जाकर श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना भी की।

केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा:

राम मंदिर में पूर्व Air Force अफसर की नियुक्ति क्या हुई, कांग्रेस की झूठ मशीन ने तुरंत ड्यूटी संभाल ली।

योग्यता दिखी नहीं, काम दिखा नहीं, Operation Sindoor की सफलता भी नहीं दिखी। उसमें भी विवाद खोज लिया।

कांग्रेसी चश्मा भी कमाल का है।
हर नियुक्ति में साज़िश,
हर फैसले में राजनीति,
और हर उपलब्धि में विवाद।

बाबा तुलसीदास जी ने कहा है
जिन्ह कें रही भावना जैसी । प्रभु मूरति तिन्ह देखी तैसी ॥

प्रभु श्रीराम कांग्रेस के हृदय में प्रेम और दिमाग में सकारात्मकता का उजाला भरें।

जय श्री राम