4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी के दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी के भजन पर झूमी दुनिया, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने CM हाउस में बुलाया

Singer Sunil Lodhi : 'हनुमान अंश' के गायक सुनील लोधी को मुख्यमंत्री ने निवास पर बुलाकर किया सम्मान, कराएंग इलाज
2 min read
Google source verification
'हनुमान अंश' के गायक सुनील लोधी का किया सम्मान

'हनुमान अंश' के गायक सुनील लोधी का किया सम्मान- फोटो सोर्स : instram suneel_lodhi.singer

Sunil Lodhi : 'नीम करौली बाबा'पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' में भजन गाकर बुंदेलखंड के नेत्रहीन सुनील लोधी दुनियाभर में विख्यात हो गए हैं। उनकी गायकी पर हर कोई झूम रहा है। फिल्म 'हनुमान अंश' में भजन गाकर लोगों को अपनी आवाज का दीवाना बनाने वाले सुनील लोधी को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने CM हाउस में बुलाया। उनके भजन सुने और सम्मान भी किया। गायक सुनील लोधी ने जैसे ही तंबूरा की तान छेड़ी, सीएम मोहन यादव भी भक्ति भाव से झूम उठे।

गायक सुनील लोधी सागर के जैसीनगर ब्लॉक के अगरा गांव के रहनेवाले हैं। वे नेत्रहीन हैं। सुनील लोधी को बुंदेली लोक गायक के रूप में खासी पहचान मिली। फिल्म ‘हनुमान अंश’ में भी उनसे बुंदेली भजन गवाया गया जोकि जबर्दस्त लोक​प्रिय हो गया है। सोशल मीडिया पर फिल्म ‘हनुमान अंश’ के इस भजन और इसे गानेवाले सुनील लोधी की खूब चर्चा हो रही है। लोग पूर्ण भक्ति भावना से इस भजन को गुनगुना रहे हैं।

नेत्रहीन होने बाद भी गायक सुनील लोधी ने कभी हौसला नहीं खोया। वे संघर्ष करते रहे और आखिरकार बहुचर्चित मूवी में भजन गाकर देशभर में सुर्खियों में आ गए कहानी। सुनील लोधी की ख्याति मुख्यमंत्री मोहन यादव तक पहुंच गई। सीएम ने बुंदेली गायक को अपने निवास पर आमंत्रित किया।

सुनील लोधी अपने माता पिता के साथ सीएम हाउस पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनसे भजन सुने। गायक सुनील लोधी की आवाज के सीएम भी कायल हो गए। उन्होंने बुंदेली गायक के सधे सुर की खूब सराहना की। भजन सुनकर ताली भी बजाई।

सुनील लोधी को सम्मानस्वरूप 1 लाख रुपए देने की घोषणा

सीएम मोहन यादव ने गायक सुनील लोधी और उनके माता-पिता का सम्मान किया। उन्होंने गायक सुनील को बेहद प्रतिभावान बताते हुए उन्हें प्रदेश के संस्कृति विभाग से जोड़ने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सुनील लोधी को सम्मानस्वरूप 1 लाख रुपए देने की घोषणा की। इसके साथ ही उनकी आंखों का इलाज कराने का भी वादा किया।

फिल्म जगत में भी हुनर पहुंचा जिसके बाद ‘हनुमान अंश’ में भजन गाने का मौका मिला

बता दें कि सुनील लोधी गांव-गांव जाकर तंबूरा की तान पर भजन गाते थे। ‘मोरे संकट के कटैया’ और ‘मैंने तुम्हारे भरोसे हनुमान…’ जैसे उनके भजन खूब वायरल हुए। फिल्म जगत में भी उनका हुनर पहुंचा जिसके बाद ‘हनुमान अंश’ में बुंदेली भजन गाने का मौका मिला।