भोपाल

एमपी के किसानों को धनतेरस पर बड़ी सौगात, बैंक खातों में डाले 277 करोड़, सीएम ने किया ट्वीट

MP Farmers- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 18 अक्टूबर का पूरा दिन किसानों के बीच बिता रहे हैं। वे सुबह से देर शाम तक किसानों के साथ रहकर धनतेरस मनाएंगे।

2 min read
Oct 18, 2025
MP farmers receive a major gift of Rs 277 crore on Dhanteras

MP Farmers- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 18 अक्टूबर का पूरा दिन किसानों के बीच बिता रहे हैं। वे सुबह से देर शाम तक किसानों के साथ रहकर धनतेरस मनाएंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सुबह मुख्यमंत्री निवास में आयोजित किसान सम्मेलन में किसानों से बातचीत की। इसके बाद वे राजगढ़ जिले के ब्यावरा पहुंचे जहां किसानों को बड़ी सौगात देते हुए उनके बैंक खातों में 277 करोड़ रुपए डाले। यहां से सीएम मोहन यादव सीहोर के लिए रवाना होकर वहां किसान सम्मेलन में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 5 दिनों के दीपावली महापर्व की किसानों के साथ शुरुआत की। प्रदेश के किसानों को भावांतर भुगतान योजना की जानकारी देने और उन्हें योजना का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस सम्मेलन में नर्मदापुरम, भोपाल, सीहोर, राजगढ़, रायसेन और विदिशा जिलों के करीब 3000 किसान शामिल हुए। इस अवसर पर कृषि अधिकारियों ने किसानों को योजना की प्रक्रिया, पात्रता तथा लाभ वितरण से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।

भावांतर योजना में प्रदेश के सोयाबीन उत्पादक किसान 24 अक्टूबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक अपनी फसल कृषि उपज मंडियों में बेच सकेंगे। राज्य सरकार द्वारा योजना में पात्र किसानों के आधार लिंक बैंक खातों में भावांतर की राशि फसल विक्रय के 15 दिन के भीतर सीधे जमा कर दी जाएगी। ई-उपार्जन पोर्टल पर भावांतर योजना के लिए किसानों का पंजीयन कार्य 17 अक्टूबर तक पूरा किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र किसान इस योजना का लाभ पाने से वंचित न रहे।

सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों से संवाद किया. उन्होंने राज्य सरकार की कृषि व किसानों के हित तथा विकास की दिशा में उठाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी कदमों और नवाचारों पर प्रकाश डाला। किसानों ने सोयाबीन की फसल को भावांतर योजना के दायरे में लाने की पहल के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त किया।

277 करोड़ रूपए की राशि बैंक खातों में

सीएम हाउस से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ब्यावरा के लिए रवाना हो गए। यहां भी उन्होंने किसानों के हित की बात कही। इतना ही नहीं, सीएम मोहन यादव ने किसानों को धनतेरस की सौगात देते हुए 277 करोड़ रूपए की राशि उनके बैंक खातों में अंतरित की। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को राहत के रूप में यह राशि दी गई है। सीएम ने ट्वीट कर किसानों को ये जानकारी दी।

ब्यावरा में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 33 करोड़ रूपए की लागत की ब्यावरा नगर जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन किया। उन्होंने यहां 193 करोड़ रूपए की लागत के 41 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी किया।

सीएम मोहन यादव आज शाम सीहोर जिले के बिलकिसगंज झागरिया में आयोजित किसान सम्मेलन में भी शामिल हुए और किसानों को राहत राशि का वितरण किया। यहां जिले के 2 लाख से अधिक किसानों को फसल क्षति की राहत राशि सिंगल क्लिक के जरिए किसानों के खाते में अंतरित की। किसानों को 118 करोड़ रूपए से अधिक की राशि दी गई।

Updated on:
18 Oct 2025 04:50 pm
Published on:
18 Oct 2025 04:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर