जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के ऑनलाइन आवेदनों में देरी, गलत जानकारी दर्ज करने की शिकायतों पर कार्रवाई की गई है, नियमों का पालन नहीं करने वाले 75 से अधिक निजी अस्पतालों पर सवा लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही सख्त हिदायत भी दी गई है कि पंजीयन संबंधी जानकारी सही, समय पर दर्ज करें, लापरवाही दोहराने पर और सख्ती की जाएगी। - सत्यप्रकाश बड़गैया, प्रभारी रजिस्ट्रार, जन्म-मृत्यु शाखा ननि भोपाल