भोपाल

मप्र देश के टाॅप 8 राज्याें में से एक, अच्छी बारिश के चलते 7वें नंबर पर

- MP के 27 राज्यों में खूब बारिश, 16 को अभी अच्छी बारिश का इंतजार - अच्छी बारिश वाले देश के टॉप-8 राज्यों में मध्यप्रदेश सातवें नंबर पर

2 min read
Aug 30, 2022

भोपाल। अच्छी बारिश वाले देश के टॉप 8 राज्यों में इस बार मध्यप्रदेश भी शामिल है। बीते तीन माह में प्रदेश में सामान्य से 24% ज्यादा बारिश हो चुकी है। राज्य के 52 जिलों में 37.23 इंच पानी गिर चुका है, जबकि बीते 89 दिनों में प्रदेश में 30 इंच बारिश होनी थी।

आने वाले दिनाें का माैसम पूर्वानुमान-
माैसम विभाग के अनुसार 31 अगस्त 2022 की सुबह इंदाैर, शहडोल, रीवा, जबलपुर, सागर, नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागाें क जिलाें में अनेक स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।

जबकि भोपाल सभाग के जिलाें में व श्याेपुर कलां, बैतूल, ग्वालियर, शिवपुरी, छिंदवाडा, जबलपुर, सागर, शाजापुर, दमोह, देवास, नरसिंहपुर, छतरपुर, सिवनी, कटनी एवं नर्मदापुरम जिलाें में कहीं- कहीं गरज के साथ बिजली चमकने या गिरने की संभावना है।

इसके अतिरिक्त माैसम के जानकाराें की मानें ताे इसके बाद 01 सितंबर एवं 02 सितंबर 2022 काे भी माैसम में विशेष परिवर्तन हाेता नहीं दिख रहा है।

वहीं दूसरी ओर मप्र के 16 जिले अभी भी अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। 9 जिलों में सामान्य बारिश हुई। 27 जिलों में खूब बदरा बरसे। पूरे राज्य में सबसे ज्यादा बारिश राजधानी भोपाल में हुई। भोपाल में 1 जून से 28 अगस्त तक 105% ज्यादा यानी 62.99 इंच पानी गिरा। इसके अलावा प्रदेश का दूसरा जिला राजगढ़ है, जहां 100% से ज्यादा पानी गिरा।

देश की बात करें तो तमिननाडु में 83% ज्यादा पानी गिरा है। लद्दाख, तेलंगाना, राजस्थान और दादर नगर में भी अच्छी बारिश हुई। विशेषज्ञों के अनुसार, प्रदेश में अभी ज्यादा तेज बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि सोमवार को नर्मदापुरम, नौगांव में एक इंच बारिश दर्ज की गई। वहीं सतना, रायसेन, सीधी, खजुराहो सहित अन्य स्थानों पर भी बारिश हुई।

इन जिलों में सबसे ज्यादा बारिश-

जिले - बारिश हुई - सामान्य वर्षा - ज्यादा
- भोपाल - 69.99 - 29.12 - 105%
- राजगढ़ - 58.54 - 29.12 - 101%
- आगर मालवा - 50.42 - 28.66 - 76%
- छिंदवाड़ा - 49.87 - 31.27 - 60%
- विदिशा - 52.66 - 33.34 - 58%

Published on:
30 Aug 2022 03:21 pm
Also Read
View All