भोपाल

Free Electricity: मध्यप्रदेश में 300 यूनिट बिजली फ्री देगी सरकार, ऐसे करें आवेदन

Mp News: मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की दिशा में आगे बढ़ गई है...। अब इसका रास्ता ऐसे निकाला जा रहा है...।

3 min read
Jul 27, 2024

Free Electricity: केंद्रीय बजट में घोषित 300 यूनिट बिजली फ्री देने का रास्ता आपकी छत से निकाला जा रहा है। सोलर रूफटॉप प्लांट की स्थापना को लगभग फ्री किया जा रहा है। केंद्र प्लांट की लागत का 60 फीसदी यानि 99 हजार रुपए देने जा रहा है तो राज्य इसमें अपनी पीएम सूर्या लक्ष्मी योजना (pm surya lakshmi yojana) के तहत दस फीसदी राशि 16500 रुपए मार्जिन मनी के तौर पर देगा।

बची हुई राशि राज्य सरकार सात फीसदी की दर से बैंक से लोन कराएगी, ये भी अतिशेष बिजली के विक्रय से भुगतान हो जाएगी। यानि सोलर प्लांट का आपकी जेब पर कोई भार नहीं होगा। अगस्त के शुरुआत में फ्री बिजली कैसे मिलेगी, इसकी रूपरेखा सबके सामने आ जाएगी।

फ्री के प्लांट का गणित

तीन किलोवॉट का खर्च 1.65 लाख रुपए है। भारत सरकार 99 हजार रुपए देगी। दस फीसदी यानि 16500 रुपए राज्य सरकार मार्जिन मनी देगी। 30 फीसदी 49 हजार 500 रुपए बैंक से सात फीसदी के ब्याज से दिलाए जाएंगे। राज्य सरकार ने इसके लिए पीएम सूर्या लक्ष्मी योजना प्रस्तावित की है। इसमें प्रदेशभर में अटल गृह ज्योति योजना (atal grah jyoti yojana) से जुड़े एक करोड़ से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को शामिल किया जाएगा।

सरकार-कंपनी को हर माह 70 से 250 रुपए तक बचत

राज्य सरकार अभी 150 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को प्रति उपभोक्ता प्रतिमाह औसतन 100 रुपए से 408 रुपए बतौर सब्सिडी देती है। ये 1.08 लाख उपभोक्ता है।

उपभोक्ताओं को भी लाभ

बिजली उपभोक्ता को 30 फीसदी राशि बैंक देगी, लेकिन इसका भुगतान छत पर उत्पादित अतिशेष बिजली के विक्रय से हो जाएगा। हर तीन माह में अतिशेष बिजली की राशि का भुगतान उपभोक्ता को करने का प्लान तैयार किया जा रहा है।

एक नजर

05 लाख घरेलू उपभोक्ता है शहर में, 04 लाख उपभोक्ताओं को अटल गृह ज्योति का लाभ मिलता है, 1.92 लाख उपभोक्ता 100-150 यूनिट बिजली प्रतिमाह खर्च करते हैं, 70 लाख यूनिट रोजाना की खपत है शहर में, 568 रुपए औसत सब्सिडी प्रति उपभोक्ता प्रदान करती है राज्य सरकार, 1.26 करोड़ घरेलू उपभोक्ता प्रदेश में, 1.08 करोड़ अटल गृह ज्योति योजना के लाभार्थी है।, 62 लाख उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनकी खपत 100 यूनिट से 150 यूनिट के बीच है। 5500 करोड़ रुपए सब्सिडी में हर माह देती है सरकार...>

ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

सबसे पहले राष्ट्रीय पोर्टल www.pmsuryagarh.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करें।
यह काम राज्य और बिजली वितरण कंपनी (discom) का चयन करके करना होगा।
इलेक्ट्रसिटी कंज्यूमर नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी दर्ज करनी होगी।
रजिस्ट्रेशन के बाद कोई भी कंज्यूमर संख्या और मोबाइल नंबर के साथ लॉगिन कर सकेगा।
कस्टमर पोर्टल पर फॉर्म भरकर रूफटॉप सोलर के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कस्टमर को लोकल डिस्कॉम से मंजूरी का इंतजार करना होगा
मंजूरी मिलते ही रजिस्टर्ड वेंडर से सोलर प्लांट इंस्टॉल कर सकेंगे।

Updated on:
27 Jul 2024 12:03 pm
Published on:
27 Jul 2024 11:14 am
Also Read
View All

अगली खबर