भोपाल

बीटेक छात्र ने दीवार पर मोबाइल चिपकाकर गर्लफ्रेंड के सामने दी जान

mp news: बीटेक फर्स्ट ईयर के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे में दीवार पर चिपका मिला मोबाइल।

2 min read
Mar 14, 2026
btech student suicide Mobile phone found stuck room wall (्demo pic)

mp news: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक का नाम मोहम्मद इफतिखार (21) था जो बीटेक फर्स्ट ईयर का छात्र था और बिहार का रहने वाला था। शनिवार सुबह जब इफतिखार काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो मकान मालिक ने कमरे में झांककर देखा तो इफतिखार फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। छात्र के परिजनों के बिहार से भोपाल आने के बाद छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें

भाजपा नेता और पूर्व विधायक का निधन, शोक की लहर

दीवार पर चिपका मिला मोबाइल

अशोका गार्डन इलाके की बैंक कॉलोनी में किराए से रहने वाले बीटेक फर्स्ट ईयर के छात्र मोहम्मद इफतिखार का शव उसके ही कमरे में शनिवार को फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मकान मालिक की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे की एक दीवार पर इफतिखार का मोबाइल चिपका मिला है। इफतिखार के साथियों ने पुलिस को बताया है कि इफतिखार ने अपनी गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल किया था और सुसाइड करते हुए लाइव वीडियो भी दिखाया। पुलिस ने मोबाइल को जब्त कर लिया है, लेकिन मोबाइल लॉक होने के कारण उसकी जांच नहीं हो पाई है।

परिजन के आने पर होगा पोस्टमार्टम

पुलिस ने मृतक छात्र मोहम्मद इफतिखार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसके मोबाइल को जब्त कर लिया है। मोबाइल फोन लॉक है जिसके कारण उसका परीक्षण नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल फोन की एफएसएल जांच कराई जाएगी। पुलिस ने छात्र के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। परिजन भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं और रविवार को परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

मां ने हाथों से समेटे बच्ची के टुकड़े, परिवार ने सड़क से धोया खून

Published on:
14 Mar 2026 07:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर