भोपाल

400 करोड़’ रुपये की लागत: दो बीघा जमीन में बनेंगे ‘फायर स्टेशन’

MP News: मध्यप्रदेश सरकार जल्द ही 400 करोड़ रुपये की लागत से 6 आधुनिक फायर स्टेशन बनाने जा रही है।

less than 1 minute read
Nov 22, 2025

MP News: मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से अग्निशमन सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए एक फैसला लिया है। पूरे प्रदेश भर के नगरीय निकायों में 400 करोड़ रुपए की लागत से 36 आधुनिक फायर स्टेशन बनाएं जाएंगे। इसके लिए 15वें वित्त आयोग ने सिफारिशों को मद्देनजर रखते हुए फंड रिलीज कर दिया है।

आधुनिक होंगे फायर स्टेशन

फायर स्टेशनों को आज के आधुनिक दौर के अनुरूप तैयार किया जाएगा। साथ ही नई फायर गाड़ियां खरीदी जाएंगी। ताकि आगजनी की घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके। सरकार के द्वारा राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। यहां पर प्रदेश के सभी फायर स्टेशनों को एक साथ जोड़ा जाएगा। नगरीय प्रशासन विभाग ने प्रस्ताव तैयार करके भेज दिया है। मंजूरी मिलने के बाद शुरु कर दिया जाएगा।

8 निगमों में बनेंगे फायर स्टेशन

फायर स्टेशन 8 नगर निगमों रीवा, सागर, छिंदवाड़ा, रतलाम, मुरैना, खंडवा, इंदौर और उज्जैन में बनाए जाएंगे। साथ ही नवनिर्मित मऊगंज, पांढुर्णा, मैहर में और अनूपपुर, निवाड़ी समेत दूसरे जिलों में स्टेशनों की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्रों पीथमपुर, मंडीदीप, बामोर और मेघनगर में स्टेशन बनाएं जाएंगे।

2 एकड़ जमीन में तैयार होगा

फायर स्टेशन को 2 एकड़ जमीन में तैयार किया जाएगा। एक स्टेशन पर दो दमकल गाड़ियां रहेंगी। जिसमें एक बड़ी और एक छोटी। प्रत्येक स्टेशन के निर्माण पर दो करोड़ रुपए के करीब खर्च होंगे। जिसमें फायर स्टेशन और फायर गाड़ियां पर 119 करोड़, प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण पर 20 करोड़, आधुनिक फायर उपकरणों पर 178 करोड़, कंट्रोल रूम पर 20 करोड़ और दूसरी व्यवस्थाओं के लिए 59 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। यानी कुल 398 करोड़ इन फायर स्टेशनों को तैयार करने में खर्च होंगे।

Published on:
22 Nov 2025 04:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर