भोपाल

MPBOCW के नाम से बना फर्जी YouTube चैनल पकड़ा, मंत्री प्रहलाद पटेल एक्शन में

श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मामले को गंभीर मानते हुए Cyber Cell और YouTube दोनों पर शिकायत दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने शिकायत प्रक्रिया शुरू कर दी है।
2 min read
Dec 04, 2025
MPBOCW – Official

सरकारी विभाग के नाम पर बने यूट्यूब चैनल पर मंत्री प्रहलाद पटेल ने तत्काल एक्शन लिया है। श्रमिकों की सुविधा के लिए बने इस चैनल पर विभाग के वीडियो को कॉपी करके अपलोड किया जा रहा था। अब इसकी शिकायत साइबर सेल में कर दी गई है। मंत्री ने MPBOCW – Official के यूट्यूब चैनल पर वीडियो जारी कर श्रमिकों को दिए जाने वाले लाभ की भी जानकारी दी है।

मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल (MPBOCW) के मुताबिक किसी ने एक फर्जी YouTube चैनल विभाग के नाम पर बना दिया है। मिलते जुलते नाम के कारण यह लोगों को भ्रमित कर रहा है। यह चैनल विभाग के नाम का दुरुपयोग कर रहा है और MPBOCW की ओर से जारी किए गए कई आधिकारिक वीडियो को बिना अनुमति के कॉपी-पेस्ट कर अपने चैनल पर अपलोड कर रहा है। इससे गलत और भ्रामक जानकारी फैलाई जा सकती है।

श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने इस बारे में Cyber Cell और YouTube दोनों पर शिकायत दर्ज कराने को कहा है। शिकायत भी कर दी गई है। मंडल ने स्पष्ट कहा है कि हमारे विभाग का आधिकारिक यूट्यूब चैनल @MPBOCW ही है।

फर्जी चैनल की पहचान (जनता और मीडिया के लिए संदर्भ):

  • यह है आधिकारिक चैनल: MPBOCW – Official
  • आधिकारिक चैनल की लिंकः https://www.youtube.com/@MPBOCW
  • फर्जी चैनल: MPBOCW MADHY PRADESH (@MPBOCW01)फर्जी चैनल का लिंक: https://youtube.com/@mpbocw01

विभाग ने कहा कि फर्जी चैनल के जरिए श्रमिकों को भ्रमित किया जा रहा है और आधिकारिक वीडियो को बिना अनुमति के अपलोड किया जा रहा है, जो पूरी तरह अवैध है।

AI वीडियो को मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया

मंडल की ओर से शुरू हुए AI आधारित रील्स और वीडियो को प्रदेशभर के श्रमिकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। योजनाओं और अधिकारों को सरल भाषा और छोटे वीडियो के माध्यम से समझाने का यह प्रयास तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

विभाग के यह हैं ऑफिशियल पेज

  • Instagram: @mpbocw
  • Facebook: @mpbocw
  • X (Twitter): @mpbocw
  • YouTube: @MPBOCW

यह भी कहा गया है कि आधिकारिक सोशल मीडिया चैनलों पर श्रमिक कल्याण योजनाओं, पंजीकरण प्रक्रिया, शिक्षा सहायता, स्वास्थ्य एवं मातृत्व लाभ, दुर्घटना व मृत्यु सहायता, पेंशन आदि की जानकारी शेयर की जा रही है। सभी निर्माण श्रमिकों, ठेकेदारों और हितधारकों से अपील की है कि वे सिर्फ अधिकृत सोशल मीडिया स्रोतों से ही जुड़ें और किसी भी फर्जी या भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहें।

Updated on:
04 Dec 2025 03:48 pm
Published on:
04 Dec 2025 02:04 pm