MP News: मध्यप्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।
MP News: छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। पड़ोसी राज्य की मदद के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने हाथ आगे बढ़ाया है। सीएम डॉ मोहन यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी सरकारें परस्पर समन्वय और सहानुभूति के भाव से कठिनाई और परेशानी के समय में साथ-साथ हैं।
मध्यप्रदेश सरकार की ओर से छत्तीसगढ़ को मदद के लिए 5 करोड़ रुपए की राशि और एक ट्रेन राहत सामग्री भेजी जा रही है। छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा सहित कई क्षेत्रों में बाढ़ से बहुत क्षति हुई है। छत्तीसगढ़ सरकार प्रभावित क्षेत्रों में नागरिकों की सहायता के लिए जिस तत्परता से कार्य कर रही है।
सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के आसपास के हालातों पर लगातार नजर रख रही है। सीएम ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को आश्वस्त किया कि मध्यप्रदेश सरकार सदैव उनके साथ है। मध्यप्रदेश की ओर से भविष्य में भी छत्तीसगढ़ को आवश्यकतानुसार सहायता और राहत उपलब्ध कराई जाएगी।