MP News: मध्यप्रदेश की मोहन सरकार एक बार फिर से 3 हजार करोड़ का कर्ज लेने जा रही है।
MP News: मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने नवरात्र पर रिजर्व बैंक से तीन हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया है। जिसका भुगतान सरकार 24 सितंबर को होगा। सरकार की ओर से 15 दिनों के भीतर यह दूसरा कर्ज लिया गया है। बीते 9 सितंबर को चार हजार करोड़ रुपए के तीन कर्ज लिए गए थे। आज 1500-1500 करोड़ रुपए के दो कर्ज लिए गए हैं।
दरअसल, मंगलवार को सरकार ने 1500 करोड़ रुपए का पहला कर्ज 18 साल के लिए के ऑक्सन प्रक्रिया की है। दूसरा कर्ज सरकार के द्वारा 1500 करोड़ का लोन 21 साल के लिए लिया जा रहा है। दोनों ही कर्ज 3 हजार करोड़ रुपए के हैं। ये कर्ज लेने के बाद सरकार के ऊपर 456640.27 करोड़ रुपए तक का कर्ज हो जाएगा। इस चालू वित्तीय वर्ष कर्ज का आंकड़ा बढ़कर 34900 करोड़ तक पहुंच गया है।
सरकार की ओर रेवेन्यू को लेकर कहा गया है कि इस वित्त वर्ष 2023-24 सरकार 12487.78 करोड़ के रेवेन्यू सरप्लस में थी। जिसमें आमदनी 234026.05 करोड़ रही और खर्च 221538.27 करोड़ रहा। साल 2024-25 में सरकार की रिवाइज्ड आमदनी 262009.01 करोड़ और खर्च 260983.10 करोड़ बताया है।