भोपाल

mp news: एमपी की महिलाओं के लिए सरकार चलाएगी मिशन, मिलेगी सौगात

mp news: यह मिशन मकर संक्रांति पर शुरू हो सकता है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों की बैठक में मिशन की तैयारियों पर चर्चा की...।

less than 1 minute read
Jan 11, 2025
Now women will be able to work at night in MP- image patrika

mp news: युवा शक्ति मिशन के बाद सरकार अब महिला शक्ति मिशन की तैयारी कर रही है। यह मिशन भी इसी माह शुरू किया जाना है। इसमें महिलाओं के समग्र विकास की चिंता होगी और उस अनुरूप प्रत्येक स्तर पर विभागों को अलग-अलग काम करने होंगे। इसमें कई राज्यों के कामों को शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव (mp cm dr mohan yadav) ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर मिशन की तैयारियों को लेकर चर्चा की। यह भी कहा कि मिशन में महिलाओं के कल्याण से जुड़े प्रत्येक बिंदु शामिल होने चाहिए। सूत्रों के अनुसार मिशन मकर संक्रांति पर शुरू हो सकता है।

बड़वानी जिले को करोड़ों की सौगात

मुख्यमंत्री शनिवार को बड़वानी जिले को करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात देंगे। कार्यक्रम सेंधवा कृषि उपज मंडी परिसर में होगा। यहां से सेंधवा और निवाली उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन करेंगे। 2580.827 करोड़ की लागत से होने वाले 13 कार्यों का भूमिपूजन व 58.463 करोड़ की लागत के 19 कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

उद्योगों में बढ़ेगी हिस्सेदारी

महिलाओं की आय बढ़ाने की दिशा में आर्थिक मोर्चों पर अलग-अलग काम होंगे। उच्च शिक्षा पर फोकस। कुपोषण मिटाने के लिए ग्राम स्तर पर काम होंगे। उद्योगों में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़े, इसके लिए अलग-अलग प्रयास होंगे। महिलाओं को लोन दिए जाने संबंधी प्रक्रिया को आसान किया जाएगा। सरकारी नौकरियों में भागीदारी बढ़ेगी। खाली पद भरे जाएंगे।

Updated on:
11 Jan 2025 08:23 am
Published on:
11 Jan 2025 08:22 am
Also Read
View All

अगली खबर