MP News: मध्य प्रदेश के उप नेता प्रतिपक्ष पद से हेमंत कटारे ने इस्तीफा दे दिया है।
MP News: मध्य प्रदेश की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष पद से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि वह परिवार और क्षेत्र की जनता को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे थे। जिसके कारण पद का त्याग किया है। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी में खलबली में मच गई।
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अटेर विधायक हेमंत कटारे ने पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि संगठन इस पद की जिम्मेदारी किसी और दे, वह पूरा सहयोग प्रदान करेंगे। इस पद के लिए मुझे योग्य समझा गया। इसके लिए मैं हमेशा पार्टी का आभारी रहूंगा।
आज अटेर विधायक हेमंत कटारे की वैवाहिक वर्षगांठ है। वह विधानसभा में करीब 4 बजे के आसपास मौजूद थे। इसके बाद वह अचानक बाहर आ गए।
कटारे के इस फैसले के बाद प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, आने वाले समय में पार्टी संगठन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
कांग्रेस मीडिया विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि हेमंत कटारे ने अपने इस्तीफे में पारिवारिक दायित्वों एवं समय की कमी का उल्लेख किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वर्तमान परिस्थितियों में वे अपने विधानसभा क्षेत्र को अपेक्षित समय और ध्यान नहीं दे पा रहे थे, इसी कारण उन्होंने उप नेता प्रतिपक्ष के पद से त्यागपत्र दिया है।
साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि स्पष्ट हेमंत कटारे का यह इस्तीफा केवल पद से संबंधित है, न कि पार्टी की सदस्यता से। वे कांग्रेस पार्टी के साथ थे, हैं और आगे भी पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के साथ रहेंगे।
हेमंत कटारे जी के उपनेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा स्वीकार किया जाए या नहीं, इसका अंतिम फैसला पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व करेगा।