भोपाल

भारत-पाक के बीच तनाव को देखते हुए इस राज्य के मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ाई गई

MP News: भारत-पाक के बीच बढ़ रहे तनाव को देखते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

less than 1 minute read
May 09, 2025

MP News: भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। जिसे लेकर देशभर में हाई अलर्ट जारी किया गया है। देश के कोने-कोने में पाकिस्तान का विरोध हो रहा है। इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। जहां मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

जंग को देखते हुए बढ़ाई गई सीएम डॉ मोहन यादव की सुरक्षा


भारत-पाक के बीच जंग को देखते हुए सीएम डॉ मोहन यादव की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनकी सुरक्षा में पोर्टेबल फोल्डआउट बैलिस्टिक शील्ड शामिल की गई हैं। जिसे हमले के दौरान खोला जा सकता है। सुरक्षा बलों को भी किसी खतरे या संदिग्ध गतिविधि का अंदेशा होता है तो वह बचाव के लिए शील्ड का प्रयोग सकते हैं।

सीएम की सुरक्षा को देखते हुए अधिकारी और जवानों की संख्या भी बढ़ाई गई है। इधर, प्रदेश में सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। जो कर्मचारी-अधिकारी छुट्टी पर हैं। उन्हें तत्काल ड्यूटी वापस आने को कहा गया है।

जो कर्मचारी छुट्टी पर जाने के लिए पहले से आवेदन कर चुके हैं। उनके आवेदन को निरस्त कर दिया गया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार को डीजीपी कैलाश मकवाना ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों और रेंज आईजी, एडीजी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की।

Published on:
09 May 2025 03:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर