भोपाल

भोपाल एयरपोर्ट से गायब हुए करोड़ों के जेवर, CCTV में नहीं मिले कोई सुराग

MP News: राजभोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से करोड़ों के जेवर गायब होने का मामला सामने आया है।

less than 1 minute read
Jan 26, 2026

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां 1.5 करोड़ रूपये की जेवर गायब हो गए। दरअसल, शनिवार को अमेरिका से भोपाल पहुंची एक महिला ने हीरे की चेन, अंगूठी और अन्य दूसरे जेवरातों के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई।

चेक-इन बैग में रखी गई थी ज्वैलरी

महिला ने दावा किया है कि ज्वैलरी उनके पास चेक-इन बैग में रखी गई थी। जिसका कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये है। महिला के द्वारा मामले की शिकायत भोपाल एयरपोर्ट अथॉरिटी के अलावा इंडिगो को मेल भी किया गया है।

इंडिगो ने दी सूचना

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पूरे मामले की जानकारी संबंधित एयरलाइन इंडिगो को दी गई है। इंडिगो के द्वारा बताया गया है कि फुटेज और स्कैनिंग रिपोर्ट में जेवर होने के कोई साक्ष्य नहीं हैं।

इधर, एयरपोर्ट अथॉरिटी का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए सीआईएसएफ की टीम से एयरपोर्ट के सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई गई है। जांच में किसी तरह के जेवर गायब होने की घटना सामने आई है। जबकि बैगेज स्कैनिंग के दौरान बैग में जेवर या कोई पैकेट नहीं दिखाई दी।

शिकायतकर्ता शालिनी बाफना का कहना है कि अमेरिका से भोपाला आई थीं। वह मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में सवार होने वाली थी। एयरपोर्ट अथॉरिटी का मानना है कि बैग की शनिवार को सुबह 10:20 बजे स्कैनिंग की गई। इसके बाद 11:00 बजे मुंबई के लिए फ्लाइट ने उड़ान भरी। उस दौरान बैग में किसी भी प्रकार के जेवर मौजूद नहीं थे।

Published on:
26 Jan 2026 02:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर