भोपाल

शादी के 8 महीने बाद बहन को फोन कर बताई ‘आप बीती’, फिर आई दुखद खबर

mp news: नवविवाहिता ने बहन को फोन कर कहा था 'ये लोग मुझे जीने नहीं देंगे'..इसी साल अप्रैल महीने में हुई थी शादी...।

2 min read
Dec 28, 2024

mp news: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक नवविवाहिता की मौत के बाद मायके पक्ष और ससुराल पक्ष के बीच विवाद हो गया। दोनों परिवार पोस्टमार्टम के दौरान आमने-सामने आ गए। किसी तरह पुलिस ने स्थिति को संभाला और दोनों परिवारों को शांत किया। नवविवाहिता के मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था और उसकी हत्या की गई है तो वहीं ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि उसने सुसाइड किया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

मामला भोपाल के लालघाटी इलाके का है। यहां की जैन कॉलोनी की रहने वाली आरती दुबे उम्र 28 साल की शुक्रवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। ससुराल पक्ष का कहना है कि आरती ने फांसी लगाई है जबकि उसके मायके पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने के साथ ही गला घोंटकर हत्या किए जाने के आरोप लगाए हैं। आरती की शादी इसी साल करीब 8 महीने पहले अप्रैल महीने में भोपाल में ही हुई थी। शादी के वक्त लड़के वालों ने 20 लाख रुपए की डिमांड की थी। तब 15 लाख रुपए कैश दिए थे और 5 लाख रुपए बाद में देना तय हुआ था। इन्हीं 5 लाख रुपए के लिए ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे।


इतना ही नहीं ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि आरती ने घटना से कुछ देर पहले ही अपनी बहन को फोन कर बताया था कि ये लोग उसे जीने नहीं देंगे। पहले भी आरती ने ये बात अपने परिजन को बताई थी। आरती के अंतिम संस्कार को लेकर भी मायके और ससुराल पक्ष के बीच विवाद की स्थिति बनी हालांकि बाद में पुलिस ने मायके वालों को शव सुपुर्द किया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आरती की मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Updated on:
28 Dec 2024 09:14 pm
Published on:
28 Dec 2024 09:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर