MP News: मध्यप्रदेश के विधि और विधायी कार्य विभाग के कर्मचारियों को पदोन्नति दे दी गई है। जिसके चलते दूसरे विभागों के कर्मचारियों में नाराजगी है।
MP News: मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। जहां विधि और विधायी कार्य विभाग के कर्मचारियों को प्रमोशन दे दिया गया था। जिसके चलते राज्य शासन के बाकी विभागों के कर्मचारियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। कर्मचारियों के द्वारा लगातार मांग की जा रही है कि दूसरे विभागों में भी प्रमोशन की प्रक्रिया शुरु की जाए।
दरअसल, मध्यप्रदेश शासन द्वारा 2016 से पदोन्नति पर रोक लगा दी है। एक लाख के लगभग कर्मचारी-अधिकारी रिटायर हो गए हैं।
इस पूरे मामले पर तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी का कहना है कि उच्चतम न्यायालय में पदोन्नतियों को लेकर प्रकरण दायर होने के बावजूद जिस प्रकार मध्य प्रदेश शासन विधि और विधायी कार्य विभाग में तृतीय श्रेणी के 48 एवं चतुर्थ श्रेणी के 30 कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान कर दी गईं इसी प्रकार मध्य प्रदेश शासन के समस्त विभागों में पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू की जाए।
आगे उन्होंने कहा कि इससे पहले पशुपालन विभाग में पदोन्नति दी गई है। प्रदेश सरकार से मांग है कि कर्मचारियों की 8 साल से रूकी पदोन्नतियों को फिर से शुरु किया जाए।