भोपाल

शाम 4 बजे MP के ‘पूर्व सीएम’ बता सकते हैं रिटायरमेंट प्लान, सियासी हलचल तेज

MP News: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह आज शाम 4 बजे अपने रिटायरमेंट प्लान का ऐलान कर सकते हैं।

less than 1 minute read
Mar 08, 2026

MP News: मध्य प्रदेश में एक बार फिर से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज शाम चार बजे अपने रिटायरमेंट प्लान का ऐलान कर सकते हैं। वह रविवार की शाम 4 बजे अपने सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान दोनों ही पार्टियों के खेमे में सुगबुगाहट तेज हो गई है कि आखिर दिग्विजय सिंह क्या फैसला लेने वाले हैं?

तीन दिन पहले शेयर किया था वीडियो

दिग्विजय सिंह ने तीन दिन पहले फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें लिखा था कि मेरा रिटायरमेंट प्लान? शायद, क्यों नहीं…। इस वीडियो में 62 वर्षीय सिबानंद भंजा अपनी पत्नी बसबी भंजा के साथ बैंक की नौकरी से रिटायर होने के बाद कार को अपना घर बनाकर पूरा भारत घूमने निकले हैं। सिबानंद की पत्नी का सपना था कि घर लेने के बजाए एक बड़ी गाड़ी लेकर पूरा भारत घूमेंगे। इसमें सिबानंद ने एक बड़ी कार ली है। उसमें वह अपने जरूरतों का सारा सामान लेकर 2024 से भारत भ्रमण करने निकले हैं। भंजा दंपति अब तक 55 हजार किलोमीटर की यात्रा कार से पूरी कर चुके हैं। वह होटल में खाना पकाने की बजाय खुद ही खाना पकाकर खाते हैं।

राज्यसभा जाने से कर चुके हैं इनकार

दिग्विजय सिंह ने बीते दिनों कहा था कि वह राज्यसभा नहीं जाएंगे। वह दूसरी बार के राज्यसभा सांसद हैं। उनकी राज्यसभा का कार्यकाल जून महीने में समाप्त हो रहा है। उनके ऐलान के बाद कांग्रेस में राज्यसभा के उम्मीदवार को लेकर संघर्ष बढ़ गया है।

हालांकि, दिग्विजय सिंह के रिटायरमेंट प्लान पर सिर्फ कांग्रेस की नजर ही नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी की भी है, क्योंकि दिग्विजय अपनी रणनीति और जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ के लिए जाने जाते हैं।

Updated on:
08 Mar 2026 02:16 pm
Published on:
08 Mar 2026 02:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर