25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी ने होटल के कमरे में आधी रात को कर दिया ब्लेड से हमला

Bhopal News : गनीमत रही कि, हमले में पति को मामूली चोट लगी है, जहां निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

2 min read
Google source verification
Bhopal News

होटल के कमरे में पति को ब्लेड मारकर पत्नी फरार (Photo Source- Patrika)

Bhopal News :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पिपलानी क्षेत्र में स्थित एक होटल में ठहरे दंपती के बीच किसी बात को लेकर शुरू हुए विवाद में पत्नी ने अपने पति पर धारदार चीज से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमला ब्लेड से किया गया था। हालांकि, गनीमत रही कि, हमले में पति को मामूली चोट लगी है, जहां निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पिपलानी पुलिस ने पत्नी के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 30 साल वर्षीय ललित राजपूत पिता हाकम सिंह निवासी पिपलानी के गोपाल नगर का रहने वाला है। वह पुणे की आईटी कंपनी में नौकरी करता है। खंडवा की रहने वाली महिला से उसकी दोस्ती फेसबुक पर हुई थी और वो एक अस्पताल में बतौर नर्स कार्यरत है। कुछ समय तक दोनों लिव-इन में रहे। लेकिन, जब ललित शादी से मुकर गया तो महिला ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवा दिया था। बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया और मई 2025 में आर्य समाज मंदिर में दोनों ने शादी कर ली थी।

होटल में रुके थे दोनों

दोनों के बीच अक्सर ही लड़ाई झगड़े होने लगे थे। दोनों के बीच साथ रहने को लेकर विवाद चल रहा था। ललित का कहना है कि उसकी पत्नी साथ रहना नहीं चाहती, जबकि पत्नी का आरोप है कि पति ही उसे साथ में रखना नहीं चाहता। शनिवार को महिला अपने पति ललित से मिलने भोपाल आई थी। ललित ने उसे आनंद नगर के कोमल पैलेस होटल में रुकवा दिया था।

पति अस्पताल में भर्ती

देर रात दोनों के बीच में जमकर विवाद हुआ। तब पत्नी ने ब्लेड से उसके हाथ और पेट में हमला कर दिया। डरकर पति बाथरूम में छिप गया, तो पत्नी ने वहां पहुंचकर कांच का ग्लास सिर पर मारकर घायल कर दिया। बाद में ललित अस्पताल में भर्ती हुआ और पुलिस को पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।