MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रोफेसर की डांस करते-करते मौत हो गई।
MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ऐशबाग इलाके में रहने वाले प्रोफेसर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोस्तों के साथ भांग पीने के बाद डॉक्टर की तबियत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान 25 वर्षीय कृष्णा नायक ऐशबाग निवासी के रूप में की गई है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से मौत की संभावना जताई है। हालांकि, मौत का असली कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
प्रोफेसर कृष्णा नायक ने बुधवार की दोपहर दोस्तों के साथ होली खेली थी। इसके बाद उन्होंने दोस्तों के साथ भांग भी पी ली थी। इसके बाद गानों पर जमकर डांस किया था। कुछ देर बाद ही उन्हें घबराहट महसूस हुई और वह दोस्त के कमरे में चले गए। जिसके बाद अचानक बेहोश होकर गिर गए।
प्रोफेसर कृष्णा नायक को उनके दोस्तों ने इलाज के लिए आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। जहां डलाज के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों को पोस्टमॉर्टम के बाद शव सौंप दिया गया है।