भोपाल

MP News: 60 फीट चौड़ी की जाएगी सड़क, हटेंगे बाधक निर्माण

MP News: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सड़क चौड़ीकरण का काम शुरु हो गया है।

2 min read
Mar 02, 2026
एआई जनरेटेड फोटो

MP News: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लंबे समय अटकी पड़ी जंजीरवाला चौराहा टू अटल द्वार सड़क का चौड़ीकरण शुरू कर दिया गया है। अभी बाधक निर्माण न तोड़ते हुए नर्मदा की लाइन शिफ्ट की जा रही है। इसके लिए रोड को खोदने के कार्य की शुरुआत हो गई है। सड़क बनाने के लिए कुछ जगह रोड को बीच में से खोदा गया है। साथ ही पानी निकासी के लिए स्टॉर्म वाटर लाइन भी डाली जा रही है।

नगर निगम के जिम्मेदारों की मानें तो इस महीने मार्च में अटल द्वार से लक्ष्मी मेमोरियल हॉस्पिटल तक सड़क की एक लेन बनाने का टारगेट रखा गया है। इसके बाद आगे सड़क चौड़ीकरण शुरू किया जाएगा। रोड का काम शुरू होने के चलते आज देखने महापौर और जनकार्य विभाग के प्रभारी पहुंचेंगे।

60 फीट चौड़ी होगी सड़क

मास्टर प्लान के तहत जंजीरवाला चौराहा से लक्ष्मी मेमोरियल हॉस्पिटल, नेहरू नगर रोड नंबर 9 से होते हुए अटल द्वार तक रोड को 60 फीट चौड़ा बनाने की शुरूआत हो गई है। अभी निगम वहां काम कर रहा है, जहां पर कोई बाधक निर्माण नहीं है। रंगपंचमी के बाद सड़क चौड़ीकरण में आने वाले बाधक निर्माणों को हटाकर सड़क का काम किया जाएगा।

गौरतलब है कि रोड चौड़ीकरण का भूमिपूजन विधायक रमेश मेंदोला, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और जनकार्य विभाग के प्रभारी राजेंद्र राठौर ने 6 महीने पहले किया था, लेकिन रोड चौड़ीकरण का काम अब शुरू हुआ है। समय रहते रोड का काम शुरू न होने पर सड़क की हालत बहुत ही जर्जर हो गई और रहागीर के साथ रहवासी दोनों परेशान होने लगे थे। अब रोड के बनने से जल्द ही राहगीर और रहवासियों को राहत मिलेगी।

इधर, जंजीरवाला चौराहा टू अटल द्वार रोड चौड़ीकरण कार्य शुरू होने पर आज महापौर भार्गव और जनकार्य विभाग प्रभारी राठौर दोनों देखने पहुंचेंगे। इसके पहले महापौर भार्गव स्कीम-78 स्थित जैन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के साथ एबी रोड पर प्रेस कॉम्पलेक्स में बने बगीचे और महालक्ष्मी नगर में बनाए जा रहे यूरेशियन गार्डन का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद भमौरी होते हुए जंजीरवाला चौराहा टू अटल द्वार रोड चौड़ीकरण का काम देखने पहुंचेंगे।

Updated on:
02 Mar 2026 02:36 pm
Published on:
02 Mar 2026 02:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर