MP News: मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग की ओर से साल 2024 और 2025 के लिए राष्ट्रीय सम्मान की घोषणा की गई है।
MP News: मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग की ओर से गुरुवार को साल 2024 और 2025 के लिए देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मानों की घोषणा की गई है। जिसमें अलग-अलग श्रेणियों में संजय लीला भंसाली और सोनू निगम सहित कई अन्य हस्तियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें फिल्म, संगीत, हिंदी साहित्य और सामाजिक सेवा सहित से जुड़ी कई विभूतियों और संस्थाओं को चयनित किया गया है।
14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर भोपाल में आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, राष्ट्रीय लता मंगेश्कर सम्मान, राष्ट्रीय महात्मा गाँधी सम्मान, राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान, राष्ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान, राष्ट्रीय फादर कामिल बुल्के सम्मान, राष्ट्रीय गुणाकर मुले सम्मान और राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान दिए जाएंगे।
संस्कृति विभाग के संचालक एनपी नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान के लिए 20 लाख रुपए और बाकी सम्मानों के लिए 5-5 लाख रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी। इस बार राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान साल 2024 में गीत के लिए प्रख्यात गीतकार और सेंसर बोर्ड प्रमुख प्रसून जोशी और साल 2025 में निर्देशन के लिए चर्चित फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली को दिया जाएगा। ऐसे ही साल 2024 राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान शंकर-एहसान-लॉय और साल 2025 के लिए सोनू निगम को दिया जाएगा।
राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान (गीत लेखन)- प्रसून जोशी (दिल्ली)
राष्ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान- रीता कौशल (ऑस्ट्रेलिया)
राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान (संगीत निर्देशन)- शंकर-एहसान-लॉय (मुंबई)
राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान- आनंदधाम (भोपाल)
राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान- डॉ. केसी अजय कुमार (तिरुवनंतपुरम)
राष्ट्रीय गुणाकर मुले सम्मान- डॉ. राधेश्याम नापित (शहडोल)
राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान- प्रशांत पोळ (जबलपुर)
राष्ट्रीय फादर कामिल बुल्के सम्मान- डॉ. इंदिरा गाजिएवा (रूस)
राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान (निर्देशन)- संजय लीला भंसाली (मुंबई)
राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान- डॉ. विनोद बब्बर (दिल्ली)
राष्ट्रीय गुणाकर मुले सम्मान- डॉ. सदानंद दामोदर सप्रे (भोपाल)
राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान (पार्श्व गायन)- सोनू निगम (मुंबई)
राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान- पुनरुत्थान समरसता गुरुकुलम (पुणे)
राष्ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान- डॉ. वंदना मुकेश (इंग्लैंड)
राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान- लोकेन्द्र सिंह राजपूत (भोपाल)
राष्ट्रीय फादर कामिल बुल्के सम्मान- पद्मा जोसेफिन वीरसिंघे (श्रीलंका)