भोपाल

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सीट होगी अधिक आरामदायक, जीएम ने दिए निर्देश

MP News: मध्यप्रदेश के रानी कमलापति स्टेशन स्थित कोचिंग डिपो और वंदे भारत रैक का महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय ने निरीक्षण किया।

less than 1 minute read
Oct 04, 2025

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित रानी कमलापति स्टेशन के कोचिंग डिपो और वंदे भारत रैक का शनिवार को पश्चिम मध्य रेलवे की महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पिट लाइन 1 के निर्माण का जायजा लिया और गुणवत्ता जांची। ताकि आने वाले समय जल्द से जल्द वंदे भारत जैसी प्रीमियम क्लास की ट्रेनों का संचालन शुरु हो सके।

सीटों को अधिक आरामदायक बनाने के निर्देश

पश्चिम मध्य रेलवे की महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय ने निरीक्षण के दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सीटों को यात्रियों की सुविधानुसार और ज्यादा आरामदायक बनाने के लिए एर्गोनोमिक डिजाइन अपनाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा महाप्रबंधक ने अग्निशामक यंत्रों की जांच की।

बचे हुए कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश

शोभना बंदोपाध्याय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी बचे हुए कार्यों को निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। निरीक्षण में उन्होंने कोचिंग शेड और पिट व्हील लेथ मशीन का भी निरीक्षण किया। जिसके लिए महाप्रबंधक ने सभी जरूरी निर्देश पालन करने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान भोपाल डीआरएम पंकज त्यागी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) रामेन्द्र पाण्डेय, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (कोचिंग) आर.पी. खरे समेत कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Updated on:
04 Oct 2025 07:23 pm
Published on:
04 Oct 2025 07:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर