Children of MP Policemen : मध्यप्रदेश के पुलिस कर्मचारियों के बच्चों को स्कूल और कॉलेज में अच्छे प्रतिशत लाने पर आर्थिक सहायता मिलने वाली है।
Children of MP Policemen :मध्यप्रदेश के पुलिस कर्मचारियों और उनके बच्चों लिए गणेशोत्सव के दौरान बड़ी खुशखबरी आई है। खुशखबरी यह है कि अब पुलिस कर्मचारियों के ब्राइट बच्चों को अब फीस की जगह आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। यह आर्थिक सहायता दोनों स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों को प्रदान की जाएगी। हर स्ट्रीम के अलग मापदंड के तहत राशि दी जाएगी।
पुलिस मुख्यालय ने फीस के स्थान पर आर्थिक सहायता प्रदान करने का आदेश जारी किया है जो पूरी पुलिस इकाइयों के लिए है। इसमें पुलिस कर्मचारियों के पुत्र-पुत्रियों के अलावा उनके किसी और सदस्य को इसका लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि, दिवंगत पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के बच्चों को इसका लाभ दिया जाएगा।
पुलिस कल्याण एवं लेखा विभाग के प्रमुख सचिव ने इस नई योजना का प्रस्ताव तैयार कर लिया है जिसकी समीक्षा बहुत जल्द डीआईजी करेंगे। हालांकि इस आर्थिक सहायता को देने के लिए एएसपी, एसआई, राजपत्रित अधिकारी और मुख्य लिपिक की एक कमेटी बनाई जाएगी जो इन सभी मामलों को देखेगी। इसके लिए छात्रों को निर्धारित प्रोफार्मा में अपने दस्तावेजों के साथ संबंधित अधिकारी को सूचना देनी होगी। सेमेस्टर सिस्टम में पहले और दूसरे सेमेस्टर की मार्कशीट और पढ़ाई जा रही कक्षा के लिए जमा किए गए दोनों सेमेस्टर की फीस की रसीद देना अनिवार्य होगा। छात्रों के खाते में राशि भेजी जाएगी।