भोपाल

एमपी में दो नए सिस्टम एक्टिव, 39 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी

MP Weather: मध्यप्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। शनिवार के फिर आंधी-बारिश शुरु हो गई है। ऐसा ही मौसम 13 मई यानी अगले 48 घंटों तक बना रहेगा।
less than 1 minute read
May 10, 2025
mp weather

MP Weather: मध्यप्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदल गया है। शनिवार को प्रदेश में बारिश-आंधी का दौर जारी रहा। ग्वालियर, डिंडौरी और मंडला में बारिश हुई तो बैतूल में आंधी-तूफान का असर देखने को मिला। प्रदेश में ऐसा ही मौसम 13 मई तक बना रहेगा।

इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना


मौसम विभाग की रिपोर्ट्स की मानें तो भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, इंदौर देवास, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार प्रदेश में दो सिस्टम एक्टिव चल रहे हैं। जिस वजह से प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। 13 मई तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

12 मई को डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, श्योपुर,शिवपुरी, दतिया, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, कटनी, सागर, दमोह, अनूपपुर,, आगर-मालवा, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, देवास, शाजापुर, राजगढ़, रतलाम, नीमच, मंदसौर में हल्की बारिश और आंधी का अनुमान है।

13 मई को राजगढ़, निवाड़ी, टीकमगढ़, भोपाल, विदिशा, रायसेन, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला ,नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, छतरपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, और बालाघाट में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा।

Published on:
10 May 2025 08:45 pm