भोपाल

MP Weather Update : एमपी में तेजी से गिर रहा तापमान, जानें कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

MP Weather Update : मौसम विभाग के अनुसार, दो से तीन दिनों में अधिकतर इलाकों में तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा। ऐसे में प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज ठंड महसूस की जा सकती है।

less than 1 minute read

MP Weather Update :मध्य प्रदेश में अचानक ठंड का असर बढ़ने लगा है। सूबे के पचमढ़ी में तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। जबकि बालाघाट, मंडला समेत अन्य जिलों के तापमान में भी तेजी से गिरावट होने लगी है। सुबह-शाम ठंडी हवाओं का अहसास बढ़ने लगा है। भोपाल, जबलपुर, इंदौर जैसे शहरों में भी तापमान में कमी देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में ठंड का असर और ज्यादा तेजी से बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी दो से तीन दिनों के भीतर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज करेगा। ऐसे में प्रदेश के अधिकांश जिले में तेज ठंड महसूस की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और जेट स्ट्रीम के एक साथ सक्रीय होने के कारण तापमान में तेजी से गिरावट होने की संभावना है।

जानें मौसम का हाल

मध्य प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पचमढ़ी जैसे हिल स्टेशन में तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। खजुराहो में दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि आज प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि कई इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। ज्यादातर जिलों में रात में हल्का कोहरा दिखाई दे रहा है। सुबह के समय भी कोहरा देखने को मिल रहा है। प्रदेश के उत्तरी हिस्से में आज ठंड का असर तेजी से बढ़ने की संभावना है।

Updated on:
18 Nov 2024 08:36 am
Published on:
18 Nov 2024 08:35 am
Also Read
View All

अगली खबर