भोपाल

मानसून से पहले पड़ेगी भीषण गर्मी, 44.8° डिग्री पर पहुंचा पारा, कई जगहों पर लू चलने का अलर्ट

MP Weather- मध्यप्रदेश में रविवार को मौसम के दो अलग अलग तेवर दिखाई दिए। कहीं आंधी-बारिश का दौर चला तो कहीं पारा तेजी से चढ़ा से तेज गर्मी पड़ी।
less than 1 minute read
Jun 08, 2025
Weather Alert
MP Weather Alert- (image-source-patrika.com)

MP Weather- मध्यप्रदेश में रविवार को मौसम के दो अलग अलग तेवर दिखाई दिए। कहीं आंधी-बारिश का दौर चला तो कहीं पारा तेजी से चढ़ा से तेज गर्मी पड़ी। प्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव में तो पारा 44.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। प्रदेश के 10 शहरों में तापमान 42 डिग्री के पार रहा। राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर सहित अधिकांश प्रमुख शहर गर्मी से झुलसे। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में मानसून आने से पहले भीषण गर्मी पड़ेगी। कई जगहों पर लू चलने का अलर्ट भी है।

रविवार को राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। प्रमुख शहरों में ग्वालियर सबसे गर्म रहा जहां पारा 43.4 डिग्री सेल्सियश पर पहुंच गया। जबलपुर में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री और उज्जैन में 41.2 डिग्री सेल्सियश रहा। इंदौर आनुपातिक रूप से ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक टीकमगढ़ में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियश, खजुराहो और शिवपुरी में 43.6 डिग्री, सागर में 43 डिग्री, सतना में 42.7 डिग्री, दमोह में 42.5 डिग्री, रीवा में 42.4 डिग्री, शाजापुर में 42.2 डिग्री सेल्सियश रहा।

मानसून के पहले चलेगी लू

मौसम विभाग के अनुसार एमपी में मानसून आने के पहले लू चलेगी। पिछले करीब 10 दिन से मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में ही अटका है। इसके 3 से 4 दिन बाद ही आगे बढ़ने की संभावना है। इस प्रकार प्रदेश में मानसून 11 जून तक ही आ सकता है। इससे पहले प्रदेश में लू चलेगी, धूल भरी आंधी के साथ कहीं कहीं बारिश का अलर्ट है।

Published on:
08 Jun 2025 09:32 pm