भोपाल

बड़ी खबर- एमपीपीएससी 2022 का रिजल्ट भी घोषित, 457 पदों के लिए होंगे इंटरव्यू

MPPSC Mains 2022 Result MPPSC 2022 Main Exam Result एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2022 का 21 मई, 2023 को हुई थी। परीक्षा के अंतर्गत 457 पद भरे जाने हैं। एमपी पीएससी प्रीलिम्स में 10351 उम्मीदवार सफल हुए थे।

less than 1 minute read
Jun 07, 2024
MPPSC Mains 2022 Result MPPSC 2022 Main Exam Result

MPPSC Mains 2022 Result MPPSC 2022 Main Exam Result - मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022 (MPPSC Mains 2022 Result) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। आयोग ने 7 जून की शाम मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित किए। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेब साइट पर ये परिणाम देखे जा सकते हैं। इंटरव्यू की तारीखों (Interview Date) की घोषणा बाद में की जाएगी।

एमपीपीएससी 2021 परीक्षा 8 से 13 जनवरी 2024 तक आयोजित की गई थी। इससे पहले एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2022 का 21 मई, 2023 को हुई थी। परीक्षा के अंतर्गत 457 पद भरे जाने हैं। एमपी पीएससी प्रीलिम्स में 10351 उम्मीदवार सफल हुए थे। एमपीपीएससी 2022 मेंस परीक्षा परिणाम MPPSC 2022 Main Exam Result के अनुसार इंटरव्यू के लिए कुल 1286 कैंडिडेट चुने गए हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट / How To Check MPPSC Result
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर रिजल्ट चैक कर सकते हैं। वेबसाइट पर What's New मेन्यू पर क्लिक कर परीक्षा का रिजल्ट देखन के साथ ही इसे डाउनलोड भी किया जा सकता है।

बता दें कि एमपीपीएससी 2021 का परिणाम 6 जून को घोषित हुआ था। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2021 के फाइनल रिजल्ट (MPPSC Civil Service Exam 2021 Final Result) में टॉप 10 में से 7 पर लड़कियां हैं। 2021 की पीएससी परीक्षा (MPPSC 2021) में अंकिता पाटकर (Ankita Patkar) 1575 में से 942 अंक हासिल कर टॉपर Topper बनीं।

Published on:
07 Jun 2024 07:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर