29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल के बिल्डर की रिटायर्ड आइएएस को धमकी, फोन पर कहा- डेथ सर्टिफिकेट जारी करता हूं

Bhopal- अधिकारियों के अनुसार रिटायर्ड आईएएस ने शिकायत में कहा कि कॉलोनी के ले आउट में बदलाव का प्रस्ताव का लोग विरोध कर रहे

2 min read
Google source verification
कॉलोनी के लेआउट में बदलाव का विरोध करना महंगा पड़ा, पुलिस में शिकायत दर्ज

कॉलोनी के लेआउट में बदलाव का विरोध करना महंगा पड़ा, पुलिस में शिकायत दर्ज

Bhopal- कुछ कॉलोनाइजर और बिल्डर लोगों को धमकाने पर उतर आए हैं। भोपाल Bhopal में ऐसा ही एक केस सामने आया है। एक ​रिटायर्ड आइएएस को सीधे जान से मारने की धमकी दी गई है। उनको फोन पर कहा गया- मैं डेथ सर्टिफिकेट जारी करता हूं। मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार रिटायर्ड आईएएस ने शिकायत में कहा कि कॉलोनी के ले आउट में बदलाव का प्रस्ताव का लोग विरोध कर रहे हैं। इसी मुद्दे पर बिल्डर ने उन्हें धमकाया।

एक रिटायर्ड आइएएस अधिकारी को कॉलोनी के लेआउट में बदलाव का विरोध करना महंगा पड़ गया। पूर्व अधिकारी आरबी प्रजापति ने एक बिल्डर पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस कमिश्नर और डीसीपी जोन-4 से शिकायत की है।

कॉलोनी के लेआउट और नक्शे में बदलाव का प्रस्ताव रखा गया है, जिसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं

जानकारी के अनुसार, एक निजी कॉलोनी के लेआउट और नक्शे में बदलाव का प्रस्ताव रखा गया है, जिसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। इसी मुद्दे पर रिटायर्ड आरबी प्रजापति भी बदलाव के खिलाफ खड़े थे। शिकायत में प्रजापति ने आरोप लगाया कि उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने उन्हें लेआउट बदलाव का विरोध नहीं करने के लिए समझाने की कोशिश की। जब उन्होंने इनकार किया तो कुछ समय बाद उन्हें एक और कॉल आया। इस बार कॉल करने वाले ने खुद को ठाकुर बताया और कहा कि वह डेथ सर्टिफिकेट जारी करता है।

रिटायर्ड अधिकारी आरबी प्रजापति के अनुसार वे भी बदलाव के खिलाफ खड़े हो गए थे जिसपर धमकाया गया

आरबी प्रजापति ने इस बात को अपनी जान के लिए खतरे के रूप में लिया और आरोप लगाया कि बिल्डर उन्हें डराकर दबाव बनाना चाहता है। उन्होंने शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व निशातपुरा थाने में भी दर्ज कराई। शिकायत में आरबी प्रजापति ने बताया कि कॉलोनी के लेआउट और नक्शे में बदलाव के प्रस्ताव का जबर्दस्त विरोध किया जा रहा है। इस मुद्दे का मैंने भी समर्थन किया। रिटायर्ड अधिकारी आरबी प्रजापति के अनुसार वे भी बदलाव के खिलाफ खड़े हो गए थे जिसपर धमकाया गया।

शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू, कॉल करने वालों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा

थाना प्रभारी मनोज पटवा ने अधिकारी की शिकायत की तस्दीक की। उन्होंने बताया, शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और कॉल करने वालों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।