29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Weather: प्री-मानसून दिखाएगा तेवर ! 31 जिलों में तेज बारिश अलर्ट

IMD Weather Update mp: मौसम विभाग अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण अगले दो तीन दिन मौसम में थोड़ा बदलाव रह सकता है।

2 min read
Google source verification
IMD Weather Update mp

IMD Weather Update mp (Photo Source - Patrika)

IMD Weather Update mp: मार्च में मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। महीने के पहले पखवाड़े में जहां सूरज के तल्ख तेवरों ने लोगों को भीषण गर्मी का अहसास कराया, वहीं दूसरे पखवाड़े में थोड़ी राहत मिल रही है। हालांकि, यह राहत पूरी तरह सुकून देने वाली नहीं होगी, क्योंकि बादलों की मौजूदगी और हवा में नमी के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ेगा।

आमतौर पर मार्च के दूसरे पखवाड़े में शुरुआत के मुकाबले गर्मी अधिक होती है, क्योंकि लगातार तापमान बढ़ता है, लेकिन इस बार दूसरे पखवाड़े में पश्चिमी विक्षोभ, बादल, बौछारों के कारण तेज गर्मी से थोडी राहत मिली है। मार्च के पहले पखवाड़े में 9 दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री से अधिक रहा है, जबकि दूसरे पखवाड़े में 6 दिन ही तापमान 35 डिग्री से अधिक रहे।

अधिकतम में फिर गिरावट

शहर का मौसम लगातार बदल रहा है। यह बीते दिन भी शुष्क रहा, तीखी धूप भी रही। हवा का रुख पश्चिमी रहा। ऐसे में तापमान में लगभग एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 36.2 और न्यूनतम 19.6 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान सामान्य के करीब रहा।

आगे हल्के बादल, बूंदाबांदी के आसार

मौसम विभाग अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण अगले दो तीन दिन मौसम में थोड़ा बदलाव रह सकता है। भोपाल के लिहाज से बात करे तो 30 और 31 मार्च कोदिखाई दे सकते हैं, साथ ही कई जिलों में गरज चमक, तेज हवा के साथ बारिश की भी संभावना बन सकती है। इसके कारण तापमान में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी के आसार नहीं है।

मौसम विभाग ने भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट, सिवनी, दमोह, कटनी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में बारिश अलर्ट जारी किया है। ये बारिश प्री मानसून के संकेत भी हो सकती है।

एक्टिव हुआ पश्चमी विक्षोभ (Western Disturbance)

मौसम विभाग के अनुसार लगातार मौसम बदलने का कारण पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) है। अभी एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से 29 से 31 मार्च के बीच सबसे मौसम पलटेगा। मौसम विभाग ने इस साल अप्रैल और मई में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। इन दो महीने के अंदर ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग भी गर्म रहेंगे।