
पीएम मोदी की अपील के बाद सीएम ने भी अपने काफिले के वाहनों की संख्या घटा दी है।
Mohan Yadav viral video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने तत्काल अमल कर लिया। उन्होंने अपने काफिले में चलने वाली 13 वाहनों को घटाकर 8 कर दिया है। बुधवार को ही जब सीएम मोहन यादव का काफिला भोपाल के वीआईपी रोड से निकला तो कम वाहन देख सभी लोग हैरान थे। 8 वाहनों के काफिले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इधर, सीएम मोहन यादव ने आन जनता से भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की अपील की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm narendra modi) ने हाल ही में युद्ध की चुनौतियों के बीच जनता से पेट्रोल बचाने (PM Modi fuel saving appeal) और गाड़ियों का कम से कम इस्तेमाल की अपील की है। इसके तत्काल बाद ही सीएम मोहन यादव ने तत्काल अमल कर दिया। डा. यादव का कहना है कि हमारी सरकार मध्यप्रदेश राष्ट्रहित में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए संकल्पित है। अब हमारे कारकेड में सुरक्षा की दृष्टि से न्यूनतम वाहन होंगे। इतना ही नहीं, किसी क्षेत्र के दौरे के वक्त वाहन रैली भी नहीं निकालेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (mp cm dr mohan yadav) ने राज्य के सभी मंत्रियों से भी अपील की है कि वे भी यात्रा के समय कम के कम गाड़ियों का इस्तेमाल करें। जितना हो सके उतना पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। इसी को लेकर जब सीएम नरसिंहपुर जिले के लिए निकले तो उनके काफिले में भी गिनी-चुनी गाड़ियां थी। भोपाल से गुजरते वक्त सीएम के काफिले का वीडियो वायरल हो रहा है।
इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से अपील (Petrol diesel saving campaign) की थी कि वे पेट्रोल-डीजल बचाएं। सार्वजनिक परिवहन या कारपूलिंग का इस्तेमाल करें। एक साल तक सोना न खरीदें। ताकि विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम किया जा सके। जनता विदेशी ब्रांड की जगह स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करे। संभव हो सके तो जनता वर्क फ्रॉम होम करे। जनता अगले एक साल तक गैर-जरूरी विदेशी यात्राओं से भी बचे। किसान रासायनिक उर्वरकों का उपयोग कम करें और प्राकृतिक खेती अपनाएं। खाने में जरूरत के अनुसार ही खाद्य तेल का उपयोग करें।
सीएम के कारकेड में 13 वाहनों के स्थान पर सिर्फ 8 वाहन रहेंगे।
-भ्रमण के समय कोई वाहन रैली नहीं निकाली जाएगी
-सभी मंत्री न्यूनतम वाहनों का प्रयोग करेंगे।
-निगम-मंडल के पदाधिकारी सादगी से कार्यभार ग्रहण करें
-कोई भी नेता वाहन रैली के रूप में नहीं जाएगा।
Published on:
13 May 2026 04:28 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
