भोपाल

‘मेरी सास इतनी दबंग है कि…’, पति ने सास-ससुर को बताया खलनायक, पत्नी ने भी लगाए गंभीर आरोप

MP News: राजधानी भोपाल में रहने वाले एक जोड़े का वैवाहिक जीवन इन दिनों मुश्किल में गुजर रहा है। तीस की उम्र के जोड़े की शादी टूटने की कगार पर पहुंच गई है। महिला का कहना है कि उसके ससुराल वाले उसके पति को वश में करने के लिए जादू-टोना करते हैं। वहीं पति का कहना है कि उसके ससुराल वाले असली खलनायक हैं।

2 min read
Aug 19, 2025
एक-दूसरे के माता-पिता को पति-पत्नी नहीं करते पसंद (फोटो सोर्स : एआई जेनरेटेड)

MP News: राजधानी भोपाल में रहने वाले एक जोड़े का वैवाहिक जीवन इन दिनों मुश्किल में गुजर रहा है। तीस की उम्र के जोड़े की शादी टूटने की कगार पर पहुंच गई है। वजह यह नहीं कि वे एक दूसरे को पसंद नहीं करते, बल्कि दोनों एक-दूसरे के माता-पिता को पसंद नहीं करते। पति सेंट्रल गवर्नमेंट में काम करता है और पत्नी गृहिणी है। उनकी शादी करीब 8 साल पहले हुई थी और उनके दो बच्चे है। महिला बीते करीब दो महीने से अपने माता-पिता के साथ रह रही है। उसने भोपाल जिला पारिवारिक न्यायालय में एक मामला दायर किया है, जिसमें पति से भरण-पोषण की मांग की है।

ये भी पढ़ें

ससुराल में नहीं रहना चाह रही महिलाएं! परिवार से अलग रहने की लड़ाई में टूट रहें रिश्ते

पति को वश में करने जादू-टोना का सहारा

महिला का कहना है कि उसके ससुराल वाले उसके पति को वश में करने के लिए जादू-टोना करते हैं। वहीं पति का कहना है कि उसके ससुराल वाले असली खलनायक हैं। मामले की काउंसलिंग कर रही काउंसलर ने बताया कि महिला के पास अपने ससुराल वालों के खिलाफ शिकायतों की एक लंबी सूची है। उसका कहना है कि उसके सास-ससुर जादू-टोना करते हैं, ताकि उसका पति उनके नियंत्रण में रहे। पति अपनी पूरी तनख्वाह अपने माता-पिता को देता है, उसे नहीं देता। उसकी और उनके बच्चों की देखभाल करने के बजाय, वह अपने माता-पिता को खुश रखने में लगा रहता है।

पत्नी ने काउंसलर को बताया, ’’वह अपने माता-पिता की कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं है, लेकिन वे मेरे बारे में जो कुछ भी कहते हैं, तो उस पर तत्काल विश्वास कर लेता है।’’ उसने आरोप लगाया कि उसका पति उसके साथ शारीरिक दुर्व्यवहार करता है।

सास मेरी पत्नी को माता-पिता के खिलाफ भड़काती है…

वहीं पति का कहना है कि वह अपनी तनख्वाह अपनी पत्नी को देता है। उसने काउंसलर को बताया कि दरअसल, मेरी पत्नी के माता-पिता असली खलनायक हैं। मेरी सास मेरी पत्नी को मेरे माता-पिता के खिलाफ भड़काती रहती हैं। वह इतनी दबंग हैं कि मेरे ससुर उनके सामने अपना मुंह नहीं खोल सकते।

अधिकतर मामलों में ऐसी समस्याएं

आजकल इस तरह की समस्याएं आम बात हो गई हैं। क्योंकि सभी लोग अपनी- अपनी स्वतंत्रता को प्राथमिकता देना चाहते हैं। वे किसी भी बंधन में नहीं रहना चाहते हैं। अधिकतर मामलों में ऐसी समस्याएं आ रही हैं। - शैल अवस्थी, काउंसलर

ये भी पढ़ें

Promise Day पर अपने पार्टनर से करें ये वादे, मजबूत होगा आपका रिश्ता

Published on:
19 Aug 2025 11:19 am
Also Read
View All

अगली खबर