
भोपाल के बाग मुगालिया एक्सटेंशन एरिया में गिरिबाला सिंह के बंगले पर मौजूद सीबीआई टीम। (फोटो पत्रिका)
Twisha Sharma death case- देश के सबसे हाईप्रोफाइल मामलों में से एक ट्विशा शर्मा डेथ केस में अब सीबीआई ने केस अपने हाथ में ले लिया है। मंगलवार को दोपहर में दिल्ली सीबीआई की टीम रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और वकील समर्थ सिंह के घर पहुंची। जिस स्थान पर ट्विशा शर्मा की मौत हुई थी, उस स्थान के साथ ही उसी घर में रह रही गिरिबाला सिंह से भी सीबीआई की टीम ने पूछताछ की।
भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह से ही हलचल तेज हो गई थी। दोपहर में सीबीआई की टीम गिरिबाला सिंह के बंगले पर पहुंची। जहां पूरे बंगले का बारिकी से मुआयना किया जा रहा है। सीबीआई के अफसरों ने गिरिबाला सिंह से भी पूछताछ की। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के साथ अहम सबूत को सीबीआई ने जब्त कर लिया।
सीबीआई ने भारतीय न्याय संहिता (bns) की धारा 80 (2) दहेज मृत्यु, धारा 85 (पति या उसके रिश्तेदार की ओर से महिला के साथ क्रूरता) और धारा 3 (5) (समान आशय) के साथ दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराएं लागू की हैं। इन्हीं धाराओं में लोकल पुलिस ने भी दर्ज किया था।
कटारा हिल्स थाने में पहले से दर्ज fir को री-रजिस्टर कर आरोपी पति समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। जांच में यह भी बात सामने आ रही है कि 20 लाख रुपए की अतिरिक्त मांग की गई थी। इसी आधार पर सीबीआई ने दहेज मृत्यु और प्रताड़ना से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज किया है। सीबीआई ने भारतीय न्याय संहिता (bns) की धारा 80 (2) दहेज मृत्यु, धारा 85 (पति या उसके रिश्तेदार की ओर से महिला के साथ क्रूरता) और धारा 3 (5) (समान आशय) के साथ दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराएं लागू की हैं। इन्हीं धाराओं में लोकल पुलिस ने भी दर्ज किया था।
इससे पहले सीबीआई दिल्ली की विशेष टीम सोमवार देर शाम को भोपाल पहुंच गई थी। जहां समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह से ढाई घंटे तक पूछताछ हुई थी। आरोपी से स्पाट वेरिफिकेशन भी कराया गया था।
बताया जा रहा है कि सीबीआई इस बात की भी जांच कर रही है कि ट्विशा की मौत के बाद कटारा हिल्स थाने में सूचना देरी से क्यों दी गई। 12 मई की रात को 10.20 बजे ट्विशा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी, जबकि एम्स भोपाल से 13 मई की सुबह 5 बजे मर्ग कायम कराया गया। ट्विशा के परिजनों का आरोप है कि इस दौरान साक्ष्यों से छेड़छाड़ की गई। सीबीआई ने अपनी एफआईआर में पुलिस को सूचना देरी से देने और तथ्यों की बारिकी से जांच कर रही है।
Updated on:
26 May 2026 01:20 pm
Published on:
26 May 2026 01:08 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
