26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम के काफिले में बड़ा बदलाव, नई स्वदेशी इलेक्ट्रिक कार से चलेंगे डॉ. मोहन यादव

CM Mohan Yadav- कारकेड में शामिल होंगी ईवी, पीएम मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील का असर, नई गाड़ी सीएम हाउस में पहुंच गई

2 min read
Google source verification
CM Mohan Yadav to travel in a new indigenous electric car

CM Mohan Yadav to travel in a new indigenous electric car (Photo Source: X हैंडल)

CM Mohan Yadav- पीएम नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील का एमपी में व्यापक असर दिखाई दे रहा है। कई मंत्री और विधायक, कारों का अपना बड़ा काफिला छोड़ चुके हैं। कुछ जनप्रतिनिधियों ने तो बाकायदा ईवी स्कूटी तक खरीद ली है, यहां तक कि विधायक व मंत्री पैदल चलते नजर आ रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी की अपील के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी अपना काफिला घटा दिया है। वे अब पेट्रोल-डीजल की कार छोड़कर इलेक्ट्रिक गाड़ी की सवारी करेंगे। सीएम के लिए स्टेट मोटर गैरेज ने स्वदेशी नई इलेक्ट्रिक कार खरीद ली है। सोमवार को नई गाड़ी सीएम हाउस में पहुंच गई।

नई गाड़ी को सीएम के कारकेड में शामिल करने से पहले उसके सुरक्षा मानकों को जांचा जाएगा

सीएम की सुरक्षा से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार अब नई गाड़ी को सीएम के कारकेड में शामिल करने से पहले उसके सुरक्षा मानकों को जांचा जाएगा। इस दौरान ईवी के मुताबिक ड्राइवर को भी ट्रेंड किया जाएगा। उसके बाद जल्द ही यह ईवी गाड़ी सीएम के कारकेड में शामिल होगी।

सीएम डॉ यादव ने पीएम की अपील के बाद अपने कॉरकेड को छोटा करते हुए गाडिय़ों की संख्या घटा दी

इस बीच ईवी के अनुरूप चार्जिंग व अन्य व्यवस्थाओं की तैयारी शुरू हो चुकी है। बता दें, सीएम डॉ यादव ने पीएम की अपील के बाद अपने कॉरकेड को छोटा करते हुए गाडिय़ों की संख्या घटा दी थी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बचत की नसीहत दी, वे स्वयं इसका पालन भी रहे

पेट्रोल-डीजल की कमी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बचत की नसीहत दी थी। वे स्वयं इसका पालन भी रहे हैं। उनकी अपील के बाद एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी अपने कारकेड में वाहन कम कर दिए हैं। मंत्रियों को भी सलाह दी गई है कि वे तामझाम से दूर रहें। सादगी के साथ जाएं और ईधन बचाएं।

पुलिस प्राय: रोड का ट्रैफिक रोक कर मंत्रियों, विधायकों के काफिले को निकालती है

प्रदेश में मंत्रियों के काफिलों से आमजन परेशान होते रहे हैं। काफिले के वाहनों की लंबी फौज के चलते कई जगह जाम के हालात भी बनते हैं। यातायात पुलिस प्राय: रोड का ट्रैफिक रोक कर मंत्रियों, विधायकों के काफिले को निकालती है। इस दौरान राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कारों का काफिला घटा देने से यह दिक्कतें खत्म हो जाएंगी।