भोपाल

भोपाल-इंदौर आने-जाने में 2 घंटे ज्यादा लगेंगे, 23 अगस्त से लागू हो गया नया ट्रेफिक प्लान

New Traffic Plan Between Bhopal - Indore : कुबेरेश्वर धाम से निकलेगी कांवड़ यात्रा, भारी वाहनों का सीहोर में प्रवेश बंद, 23 से 25 अगस्त तक भोपाल-इंदौर मार्ग रहेगा डायवर्ट, 2 घंटे का अतिरिक्त समय लेकर निकलें
2 min read
Aug 23, 2026
new traffic plan between bhopal and indore starting august 23
भोपाल-इंदौर के बीच 23 अगस्त से नया ट्रेफिक प्लान DemoPic- (photo: freepik)

Bhopal Indore Road : भोपाल इंदौर आने जाने में अब डेढ़ से 2 घंटे ज्यादा लगेंगे। 3 दिन तक यह दिक्कत रहेगी। भोपाल इंदौर के बीच 23 अगस्त यानि रविवार को सुबह 9 बजे से नया ट्रेफिक प्लान लागू हो गया है। 25 अगस्त को सीहोर स्थित प्रसिद्ध कुबेरेश्वर धाम में कथावाचक प्रदीप मिश्रा कांवड़ यात्रा के कारण रूट डायवर्जन का यह प्लान तैयार किया है। इसके अंतर्गत भोपाल-इंदौर मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह नियंत्रित किया जाएगा। सभी भारी वाहनों को सीहोर मार्ग के बजाय वाया ब्यावरा डायवर्ट किया जाएगा। इससे यात्रा का समय बढ़ जाएगा। कांवड़ यात्रा में लाखों लोग शामिल होते हैं।

डायवर्जन प्लान में सीहोर की बजाय वाया ब्यावरा डायवर्ट किया जाएगा : भोपाल से इंदौर जाने वाले सभी भारी वाहनों को नए ट्रेफिक प्लान में सीहोर की बजाय वाया ब्यावरा डायवर्ट किया जाएगा। इंदौर से भोपाल आने वाले वाहनों को भी इसी लंबे मार्ग (इंदौर-ब्यावरा-भोपाल) से होकर गुजरना होगा। यदि कांवड़ यात्रा के दौरान हाईवे पर दबाव अधिक बढ़ता है, तो आवश्यकतानुसार चार पहिया और यात्री वाहनों को भी परिवर्तित मार्ग से भेजा जा सकता है।

बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों के श्रद्धालुओं के आने की भी संभावना

पंडित धीरेंद्र शास्त्री की प्रस्तावित कांवड़ यात्रा में लाखों लोग शामिल होते हैं। बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों के श्रद्धालुओं के आने की भी संभावना है। कांवड़ यात्रा पूरे सीहोर क्षेत्र का कवर करेगी। यही कारण है कि सीहोर से गुजर रहे मुख्य भोपाल-इंदौर मार्ग पर यातायात को नियंत्रित किया जाना जरूरी हो गया है।

25 अगस्त की रात्रि 08:00 बजे तक प्रभावी:

यातायात प्लान में बदलाव 23 अगस्त प्रात: 09:00 बजे से लागू होकर 25 अगस्त की रात्रि 08:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस दौरान भोपाल-इंदौर हाईवे पर भारी वाहनों और सामान्य यातायात का प्रवेश सीमित या प्रतिबंधित रहेगा।

आम जनता और यात्रियों के लिए सलाह: अतिरिक्त समय लेकर चलें:

इंदौर भोपाल के बीच आवागमन के लिए ब्यावरा होकर जाने वाले परिवर्तित मार्ग से दूरी काफी बढ़ जाएगी। इसलिए समय भी ज्यादा लगेगा। यात्री अपनी इंदौर भोपाल की यात्रा की योजना में 1.5 से 2 घंटे का अतिरिक्त समय मानकर चलें।

मुख्य मार्गों से बचें: यात्रा के दौरान सीहोर और देवास के मुख्य हाईवे मार्गों पर जाने से बचें तथा स्थानीय प्रशासन की ट्रैफिक एडवाइजरी का ध्यान रखें। अधिकारियों ने बताया कि असुविधा की स्थिति में यातायात पुलिस से संपर्क किया जा सकता है। इसके लिए नंबर 0755-2677340 और 2443850 नंबर जारी किए गए हैं।

Updated on:
23 Aug 2026 10:45 am
Published on:
23 Aug 2026 10:44 am