भोपाल

भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नबीन, एमपी से है इनका गहरा नाता

BJP National President : एमपी भाजयुमो के प्रभारी रहे नितिन नबीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी चुन लिए गए हैं। प्रदेश महामंत्री को शादी में घोड़ी चढ़ाने भोपाल आए थे।

2 min read
भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नबीन (Photo Source- Patrika)

BJP National President : बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद फाइनली पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी चुन लिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के बाद नबीन को ही पार्टी के इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी मिल गई है। फिलहाल, मंगलवार को दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में नबीन की ताजपोशी कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया गया है। नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मध्य प्रदेश बीजेपी के कई युवा नेता खासा उत्साहित हैं। इसके पीछे कारण ये है कि, नितिन 3 साल बीजेपी युवा मोर्चा के मध्य प्रदेश प्रभारी रहे हैं। ऐसे में सूबे के कई नेता उनसे सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं।

हालही में भाजपा के मौजूदा प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा था कि, साल 2010 में नितिन एमपी बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी बनाए गए थे। उस समय जीतू जिराती प्रदेश अध्यक्ष थे। अग्रवाल उनकी टीम में प्रदेश महामंत्री थे। इसी बीच 15 दिसंबर 2011 को उनकी शादी हुई। उन्होंने कहा कि, मैंने नितिन नबीन जी को भी निमंत्रण दिया। साथ ही, मजाकिया लहजे में कहा कि, 'शादी में आप ही मुझे घोड़ी चढ़ाएंगे।' इसपर नबीन जी ने जवाब दिया कि, 'मैं शादी में आऊंगा।' अग्रवाल ने कहा- वे मेरी शादी में शामिल होने पटना से भोपाल आ गए। यही नहीं, उन्होंने मुझे खुद घोड़ी पर भी चढ़ाया।'

ये भी पढ़ें

फोन पर शादी का न्योता मिले तो APK क्लिक करने से पहले सावधान! बैंक खाता हो जाएगा खाली

3 साल रहे एमपी के इंचार्ज

वहीं, भाजपा से पूर्व विधायक रहे जीतू जिराती ने बताया कि, मैं जब भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष था, उस समय 2010 से 2013 के बीच नितिन नबीन मध्य प्रदेश युवा मोर्चा के प्रभारी रहे। 3 साल में उन्होंने राज्य में खूब प्रवास किए। ज्यादातर वे आदिवासी क्षेत्रों में दौरों पर रहा करते थे। जिराती के अनुसार- हमने कट्ठीवाड़ा में युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की थी। उस क्षेत्र में उस समय न रुकने की और न खाने की पर्याप्त व्यवस्था थी। वे सीमित व्यवस्थाओं के बावजूद वहां दो दिन हमारे बीच रहे और कार्यसमिति में सहभागिता निभाई। आदिवासी अंचल में ये पहली कार्यसमिति थी।

कांग्रेस के सीनियर लीडर को चुनाव हराने में अहम भूमिका

जिराती ने ये भी बताया कि, उस दौरान नितिन आदिवासी क्षेत्रों में लगातार सक्रिय रहा करते थे। उसका परिणाम ये रहा कि, उनके प्रभारी रहते कांग्रेस के सीनियर लीडर कांतिलाल भूरिया उनके गढ़ वाला क्षेत्र कहे जाने वाली विधानसभा से चुनाव हार गए थे। हमने एक बहुत बड़ा कार्यक्रम आजाद नगर भाबरा में किया था। उसमें दो लाख कार्यकर्ता आदिवासी अंचल में इकट्ठे हुए थे। उस कार्यक्रम के लिए नितिन जी ने हमारे साथ बहुत मेहनत की थी। हमें गर्व है कि, मेरे अध्यक्षीय कार्यकाल में प्रभारी रहे नितिन जी आज कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं।

Published on:
20 Jan 2026 12:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर