भोपाल

अब 6वीं से 8वीं के स्टूडेंट को IIT पढ़ाएगा Science और Math

iit-कल से शुरु होंगी कक्षाएं-यू-ट्यूब पर किया जाएगा प्रसारित

2 min read
Jan 12, 2021
IIT

भोपाल। मध्यप्रदेश में शिक्षा के लिए नई पहल की जा रही है। जी हां अब राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत कक्षा-6वीं से 8वीं के गणित एवं विज्ञान विषय (Science and Math) की गतिविधियों का ऑनलाइन प्रसारण किया जाएगा। इन्हें IIT पढ़ाएगा। कल यानी हर बुधवार से शाम 4 से 5 बजे तक सभी स्टूडेंट्स, शिक्षक और अभिभावक इस कार्यक्रम को ऑनलाइन देख सकेंगे।

जानकारी के लिए बता दें कि कार्यक्रम की शुरुआत राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा 13 जनवरी को दोपहर 3 बजे किया जाएगा। वहीं वर्तमान में कक्षा 8वीं के लिए सुबह 11 से 11:30 तक, 7वीं के लिए 11:30 से 12 एवं 6वीं के लिए दोपहर 12 से 12:30 तक वीडियो क्लास का प्रसारण दूरदर्शन पर किया जा रहा है। कक्षा 9वीं एवं 11वीं के लिए दूरदर्शन मध्य प्रदेश पर पूर्व से ही शैक्षिक कार्यक्रमों का प्रसारण हो रहा है।

IIT इंदौर ने किया है तैयार

बता दें कि इस ऑनलाइन कार्यक्रम को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इंदौर द्वारा तैयार किया गया है। यह कक्षा 6वीं से 8वीं तक की विज्ञान एवं गणित विषय की विषय वस्तु पर आधारित होगा। इसे यू-ट्यूब पर प्रसारित किया जाएगा। उसकी निगरानी राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा की जाएगी।

Published on:
12 Jan 2021 01:44 pm
Also Read
View All