भोपाल

एमपी में कर्मचारियों के एरियर पर बड़ा अपडेट, 27 माह की राशि पर जारी किया आदेश

non arrears मध्यप्रदेश में सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है।

less than 1 minute read
Dec 12, 2024
एमपी के नगर निकायों में एरियर को लेकर असंतोष- demo pic

मध्यप्रदेश में सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। प्रदेश के कर्मचारियों को एरियर देने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम यानि नान के कर्मचारियों को यह सौगात मिलेगी। राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने इसके लिए आदेश जारी किए हैं। हालांकि एरियर की राशि कितनी किश्तों में मिलेगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। गुरुवार को जारी आदेश के बाद नान के कर्मचारियों ने खुशी जताई है।

मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के कर्मचारियों को 7वें वेतनमान का एरियर दिया जाएगा। कर्मचारियों को 27 माह का एरियर देय है जिसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। निगम के करीब 500 कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।

27 माह का एरियर देने के लिए प्रदेश के नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से आग्रह किया गया था। मंत्री के निर्देश के बाद गुरुवार को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने आदेश जारी कर दिए।

बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा अपने कर्मचारियों, अधिकारियों को 7वां वेतनमान देने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था। 5 साल पहले भेजे गए इस प्रस्ताव को सरकार ने करीब सवा 2 साल पहले मंजूर कर लिया था। कर्मचारियों को एरियर कितनी किश्तों में दिया जाएगा, यह अभी साफ नहीं हो सका है।

Published on:
12 Dec 2024 08:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर