भोपाल

दुबई का ओजोन ग्रुप करेगा MP Tourism में निवेश, यूरोपियन पर्यटकों के लिए उतारेगा 3 नए हवाई जहाज

Global Investor Summit: भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (GIS 2025) के दूसरे दिन दुबई ओजोन ग्रुप ने एविएशन क्षेत्र में निवेश करने का प्रस्ताव रखा है। इस प्रस्ताव में यूरोपियन टूरिज्म के लिए तीन हवाई जहाज उतारने का प्रस्ताव रखा गया है।

less than 1 minute read
Feb 25, 2025

Global Investor Summit: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (Global Investor Summit) को लेकर उद्योग जगत में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। दुबई का ओजोन ग्रुप प्रदेश में एविएशन सेक्टर में बड़ा निवेश करने जा रहा है। दुबई के अलावा फिजी, नॉर्वे, साउथ अफ्रीका, थाईलैंड, जिम्बाब्वे और नेपाल भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश करेंगे। इससे प्रदेश में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा।

दुबई का ओजोन ग्रुप लाएगा तीन हवाई जहाज

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 के दौरान दुबई के ओजोन ग्रुप ने मध्यप्रदेश में एविएशन और टूरिज्म सेक्टर में निवेश की घोषणा की है। कंपनी की फाउंडर ओविलिया फर्नांडिस ने बताया कि वे यूरोपियन टूरिज्म को ध्यान में रखते हुए तीन नए हवाई जहाज उतारने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "मध्यप्रदेश में टूरिज्म की बेहतरीन संभावनाएं हैं। खासतौर पर हरदा में ईको एग्रीकल्चरल टूरिज्म और महाकालेश्वर-ओंकारेश्वर जैसे धार्मिक स्थलों को हम यूरोपियन टूरिस्ट्स के लिए आकर्षक बना सकते हैं।" ओजोन ग्रुप जल्द ही इस संबंध में राज्य सरकार के साथ एमओयू साइन करेगा।

फिजी देगा टैक्स हॉलीडेज, नॉर्वे का सोलर एनर्जी में निवेश

फिजी (Fiji) सरकार ने भी मध्यप्रदेश में निवेश के द्वार खोल दिए हैं। फिजी न सिर्फ यहां टैक्स हॉलीडेज की सुविधा देगा बल्कि एग्रीकल्चर, फॉरेस्ट्री, हेल्थ, आउटसोर्सिंग, मैन्युफैक्चरिंग, टूरिज्म, एनर्जी, माइनिंग और ग्राउंडवाटर सेक्टर में भी निवेश करेगा। इससे प्रदेश को नई तकनीक और विदेशी पूंजी का लाभ मिलेगा। दूसरी तरफ, नॉर्वे (Norway) ने भी मध्यप्रदेश के ओंकारेश्वर में सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट में निवेश की रुचि दिखाई है। इसके अलावा, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भी नॉर्वे के निवेशक निवेश करने को तैयार हैं।

Also Read
View All

अगली खबर