
भोपाल. मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (प्रोफेशन एग्जामिनेशन बोर्ड) ने नया एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। इसमें 13 परीक्षाओं को शामिल किया गया है। शेड्यूल में परीक्षाओं की तारीखें घोषित नहीं की गई हैं। परीक्षा के लिए संभावित माह तय किए गए हैं। इसके अनुसार आरक्षक भर्ती परीक्षा-2020 अक्टूबर-नवंबर में आयोजित हो सकती है। इसके अलावा प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा दिसंबर 2021 या जनवरी 2022 में आयोजित होने की संभावना है। वर्ष 2021 में प्रवेश परीक्षाओं को प्राथमिकता दी गई है। ताकि विभिन्न पाठ्यक्रमों में एडमिशन की प्रवेश प्रक्रिया समय पर शुरू हो सके।
वर्ष 2022 में पीइबी सात भर्ती परीक्षाएं कराएगा। यह सातों परीक्षाएं मार्च 2022 तक आयोजित की जा सकती हैं। यह सभी नई भर्तियां होंगी। पीइबी के अनुसार परीक्षाओं के लिए संबंधित विभाग की स्वीकृति मिलने के बाद उनकी तारीखें घोषित की जाएंगी। विस्तृत जानकारी पीइबी की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।