भोपाल

Petrol Diesel Price: आज फिर बढ़े डीजल के दाम, पेट्रोल के दाम रहे स्थिर, जानिए कितनी है कीमत

जानिए क्या है आज के रेट........
2 min read
Sep 26, 2021
Feature image

भोपाल। सरकारी तेल कंपनियों (Government Oil Companies) की ओर से आज फिर डीजल के दाम बढ़े जबकि पेट्रोल (Petrol and Diesel) में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। आज डीजल के दामों में 25 से 27 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं पेट्रोल के दाम स्थिर रहे।

जानिए क्या है भोपाल का रेट

आज 26 सितंबर को राजधानी भोपाल में पेट्रोल 109.63 रुपये लीटर और डीजल 97.92 रुपये लीटर के करीब बिक रहा है। आपको बता दें कि पेट्रोल के दाम करीब 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 100 रुपये के पार जा चुका है. जिसमें चार मेट्रो शहरों के अलावा तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू कश्मीर शामिल है।

जानिए बाकी राजधानियों के रेट

दिल्ली में पेट्रोल का दाम 101.19 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.07 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107.26 रुपये व डीजल की कीमत 96.68 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 101.62 रुपये जबकि डीजल का दाम 92.17 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 98.96 रुपये लीटर है तो डीजल 93.69 रुपये लीटर है।

रोज सुबह 6 बजे कीमतों में होता है बदलाव

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव रोजाना सुबह 6 बजे होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड-र्व की क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। कीमतें

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

Updated on:
26 Sept 2021 12:10 pm
Published on:
26 Sept 2021 12:10 pm