भोपाल

भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान को काले झंडे दिखाने की कोशिश कर रहे NSUI नेताओं को उठा ले गई पुलिस

Dharmendra Pradhan in Bhopal - केंद्रीय मंत्री कार्यक्रम में शामिल होने शुक्रवार रात को भोपाल आए, कांग्रेस कार्यालय के सामने से पुलिस जबरन उठा ले गई

2 min read
Jun 13, 2026
Police detained NSUI leaders who were protesting against Dharmendra Pradhan in Bhopal
Union Minister Dharmendra Pradhan केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (फोटो:ANI)

Dharmendra Pradhan- भोपाल में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को काले झंडे दिखाने की तैयारी में जुटे nsui और युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। nsui और युवा कांग्रेस के कुछ नेताओं को कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के सामने से गिरफ्तार किया गया जबकि कुछ कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को उनके घरों से भी उठाया गया है। nsui कार्यकर्ता नीट परीक्षा का पेपर लीक होने पर विरोध जता रहे थे। कुछ प्रदर्शनकारियों को कांग्रेस कार्यालय के सामने से पुलिस जबरन उठा ले गई। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार, जिला अध्यक्ष अमित खत्री, प्रदेश सचिव धनजी गिरी सहित कई युवाओं को उनके घरों से ही पुलिस ले गई। पदाधिकारियों के अनुसार nsui के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, अमित खत्री और प्रवक्ता अभिनव बरोलिया को गिरफ्तार किया गया है।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शुक्रवार रात को भोपाल आए थे। शनिवार को वे एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलने सीएम आवास पहुंचे। सीएम ने उनका पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के भोपाल प्रवास की एनएसयूआई और युवा कांग्रेस को भी जानकारी थी। संगठन ने नीट परीक्षा का पेपर लीक का विरोध करने के लिए उन्हें काले झंडे दिखाने की योजना बनाई। पुलिस को इसकी भनक लग गई। एनएसयूआई और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के एकत्रित होते ही पुलिस पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

संगठन के अन्य पदाधिकारियों के अनुसार nsui के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, अमित खत्री और प्रवक्ता अभिनव बरोलिया को गिरफ्तार किया गया है। टीटीनगर थाना पुलिस ने ये कार्रवाई की। नीट परीक्षा का पेपर लीक का विरोध करने एनएसयूआई कार्यकर्ता, केंद्रीय मंत्री को काले झंडे दिखाने की तैयारी में लगे थे। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने से नेताओं को पुलिस उठा ले गई।

कांग्रेस और एनएसयूआई ने इसे पुलिस का दमनकारी कदम बताया

कांग्रेस और एनएसयूआई ने इसे पुलिस का दमनकारी कदम बताया। कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर लिखा कि लोकतंत्र में विरोध को दबाने का नहीं, उसे सुनने का साहस होना चाहिए! केंद्रीय मंत्री के भोपाल आगमन पर NSUI प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे व अन्य पदाधिकारियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जाना भाजपा की तानाशाही मानसिकता का प्रमाण है! कार्यकर्ताओं ने कहा कि NEET पेपर लीक के लिए केंद्रीय मंत्री जवाबदेह हैं, इसलिए काले झंडों से घबराने के बजाय छात्रों के सवालों का सामना कीजिए!

एमपी कांग्रेस ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा:
धर्मेंद्र प्रधान जी,
लोकतंत्र में विरोध को दबाने का नहीं,
उसे सुनने का साहस होना चाहिए!

आज आपके भोपाल आगमन पर NSUI प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे को मोहन सरकार की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जाना भाजपा की तानाशाही मानसिकता का प्रमाण है!

NEET पेपर लीक के लिए जवाबदेह आप हैं, बचने के बजाय छात्रों के सवालों का सामना कीजिए!

Updated on:
13 Jun 2026 02:16 pm
Published on:
13 Jun 2026 01:44 pm