भोपाल

Politics News: कमलनाथ को मिलने जा रही ये बड़ी जिम्मेदारी! राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अटकलें तेज

Politics News: एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ ने मंगलवार को राहुल गांधी से मुलाकात की है। ऐसे में अटकलें लगनी शुरु हो गई हैं कि कमलनाथ को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

less than 1 minute read
Sep 03, 2024

Politics News: मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस की सीनियर लीडर कमलनाथ ने मंगलवार को राहुल गांधी से मुलाकात की है। दोनों की बीच आधे घंटे की हुई चर्चा में राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह के कयासों के दौर शुरु हो गए हैं। ऐसे में अब कमलनाथ को राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।

बता दें कि, मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद से ही पूर्व सीएम कमलनाथ राजनीति से पूरी तरह से गायब हो गए थे। ऐसे ही लोकसभा चुनावों में भी उन्होंने छिंदवाड़ा में किला बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन ऐसा न हो सका नकुलनाथ को छिंदवाड़ा में करारी हार का सामना करना पड़ा।

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अटकलें तेज


राहुल गांधी से मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में कयासों के दौर शुरु हो गए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कमलनाथ को जल्द नई भूमिका दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार शीर्ष नेतृत्व की ओर से उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी दिल्ली पहुंचे हैं। वह भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से बात करेंगे।

Updated on:
03 Sept 2024 04:01 pm
Published on:
03 Sept 2024 03:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर