भोपाल. शहर में अवैध रूप से संचालित पार्किंग और मनमानी वसूली पर पत्रिका में विस्तृत खबर का प्रकाशन होने के बाद नगर निगम ने एक्शन लिया है। शुक्रवार को आईएसबीटी नगर निगम कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेकर कमिश्नर हरेंद्र नारायण ने अधिकृत पार्किंग स्थल पर अब सिर्फ पॉइंट ऑफ सेल यानी पीओएस मशीन से […]
भोपाल. शहर में अवैध रूप से संचालित पार्किंग और मनमानी वसूली पर पत्रिका में विस्तृत खबर का प्रकाशन होने के बाद नगर निगम ने एक्शन लिया है। शुक्रवार को आईएसबीटी नगर निगम कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेकर कमिश्नर हरेंद्र नारायण ने अधिकृत पार्किंग स्थल पर अब सिर्फ पॉइंट ऑफ सेल यानी पीओएस मशीन से शुल्क काटने के निर्देश जारी किए हैं। नगर निगम ने शहर में रसीद देकर पैसा वसूल करने वाले सभी पार्किंग स्थल तत्काल बंद करने के निर्देश दिए हैं। अवैध तरीके से रसीद देकर पैसा मांगने वाले पार्किंग स्थलों को अवैध करार घोषित किया गया है। नगर निगम ने अपील की है कि ऐसे पार्किंग माफिया के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। नागरिक चाहें तो इन स्थलों की सूचना नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर पर उपलब्ध करवा सकते हैं। न्यू मार्केट में अख्तर इंटरप्राइजेज संचालित पार्किंग स्थल का टेंडर निरस्त करने का प्रस्ताव पारित होने के बाद अभी तक निर्देश जारी नहीं हुए हैं। नगर निगम कमिश्नर ने अपर आयुक्त को इस मामले में तकनीकी विश्लेषण कर शीघ्र निर्णय लेने कहा है।
ये हैं नगर निगम वाली पार्किंग
विजय स्तंभ न्यू मार्केट, मछली मार्केट इतवारा, सदर मंजिल शीश महल पार्किंग, ओल्ड बिजली घर, होटल हिल्टन किंग मोती मस्जिद, इंडियन कॉफी हाउस लिंक रोड नंबर 1, बिट्टन मार्केट वाइन शॉप, 56 भोग के सामने 10 नंबर मार्केट, जोहरी बंधु के सामने 10 नंबर मार्केट, मनजीत टावर के सामने 10 नंबर मार्केट, बिट्टन मार्केट सब्जी मंडी, दशहरा मैदान बिट्टन मार्केट, विक्रमादित्य कॉलेज के सामने पार्किंग, कपड़ा वाला एमपी नगर पार्किंग, मानसरोवर कांप्लेक्स के सामने, पुराने आरटीओ परिसर के सामने, प्रगति पेट्रोल पंप एमपी नगर पार्किंग, सरगम सिनेमा कवर्ड पार्किंग, पाटीदार स्टूडियो के सामने एमपी नगर पार्किंग, केके प्लाजा एमपी नगर, विशाल मेगा मार्ट, शेव्रले सर्विस सेंटर पार्किंग, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के सामने एमपी नगर में पार्किंग, एक्सिस बैंक के पास एमपी नगर पार्किंग, आइसीआइसीआइ बैंक बालाजी टावर पार्किंग, गुरुदेव गुप्त चौराहा ऑटो स्टैंड पार्किंग, एमपी नगर चौधरी क्लासेज पार्किंग, एमपी नगर फॉर्चून बिल्डर ऑफिस के पास पार्किंग, एमपी नगर मनोहर के सामने कवर्ड पार्किंग, सत्य साईं नागरिक बैंक पार्किंग, जिला न्यायालय परिसर पार्किंग, आईएसबीटी पार्किंग, सैर सपाटा, बोट क्लब, जीटीबी कंपलेक्स मल्टी लेवल पार्किंग।