भोपाल

मंत्री बोले टूट गया न वादा… और फिर हुआ ये

मंत्री बोले टूट गया न वादा... और फिर हुआ ये
2 min read
• •
Updated: 5 Sep 2018, 2:53 PM IST
lipik
मंत्री बोले टूट गया न वादा... और फिर हुआ ये

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को लिपिक वर्ग के लोगों ने वित्त मंत्री के बंगले के सामने बैठकर धरना प्रदर्शन किया। धरने का मुख्य कारण लिपिक वेतन विसंगति समेत कई मांगे थी। जो सरकार द्वारा अभी तक पूरी नहीं की गई। लिपिक वर्ग के लोग इस दौरान दाल बाटी बनाने के लिए खाद्य साम्रागी भी लाए है। उनका कहना था कि जब तक सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करेगी। तब तक हम यही बैठकर धरना प्रदर्शन करेंगे।

ऐसे कर रहे धरना प्रदर्शन
लिपिको ने धरने के लिए अनोखा तरीका इजात किया है। वे शांतिपूर्ण व मनोरंजन पूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। लिपिक वर्ग गांधी जी की तस्वीर गले में लेकर बैठे है। वे तबला और हारमोनियम पर रघु पति राघव राजा राम गीत गाएंगे और गांधीवादी तरीके से धरना प्रदर्शन करेंगे। उनका कहना है कि हम कोई शोर शराबा नहीं चाहते इसलिए हमने यह रास्ता अपनाया। हम यहां से या तो आदेश लेकर जाएंगे या फिर जेल जाएंगे।

खाने की सामग्री लाएं हैं साथ
प्रदर्शन कर रहे लिपिक खाने पीने का सामान अपने साथ लाए हैं। वे धरने के दौरान दाल बाटी बनाकर उसका सेवन करेंगे। ताकि किसी के स्वास्थ को कोई नुकसान न पहुंचे। वे शांति पूर्ण तरीके से अपनी मांगे पूरी करवाना चाहते हैं।

पुलिसबल तैनात
प्रदर्शनकारियों के आस पास भारी पुलिसबल तैनात है। ताकि वहां के आस पास का माहौल शांत बना रहे। साथ ही जरूरत पड़ने पर व्यवस्था को संभाला जा सके।

वित्त मंत्री ने दिया यह जवाब
अपने बंगले के बाहर लिपिको का प्रदर्शन देखकर वित्त मंत्री उनके पास पहुंचे। लिपिको ने गुलदस्ता देकर, उनका स्वागत किया। फिर वित्त मंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। लिपिाको ने बताया कि आपके द्वारा जो वादा किया गया था, उसका क्या हुआ? आप हमेशा आश्वासन देकर हमें छोड़ देते है। अपने वादे को पूरा नहीं करते। आपने सभी का वेतन बढ़ा दिया, पर हमारा नहीं बढ़ाया। इस पर वित्त मंत्री ने कहा कि टूट गया न वादा... और वे वहां से चले गए।

Updated on:
5 Sep 2018, 2:53 PM IST
Published on: