भोपाल

15 नवंबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

Public Holiday: मध्यप्रदेश में 15 नवंबर की सरकारी छुट्टी है। राज्य शासन के कैलेंडर में इस दिन कार्तिक पूर्णिमा और गुरुनानक जयंती है।

2 min read
Nov 05, 2024

Public Holiday: मध्यप्रदेश में त्योहारों के कारण नवंबर माह में कई अवकाश मिले हैं। एक नवंबर के बाद छठ पर्व और अब कार्तिक पूर्णिमा-गुरूनानक जयंती और बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दौरान स्कूल, ऑफिस, सरकारी दफ्तर, बैंकों की छुट्टियां रहेगी।

15 नवंबर की छुट्टी मध्यप्रदेश के सरकारी कैलेंडर के अनुसार है। जो कि सामान्य प्रशासन विभाग जारी किया गया है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। हिंदु धर्म के लिए यह पवित्र कार्तिक माह का आखिरी दिन बहुत पवित्र और शुभ माना जाता है।

वहीं, 15 नवंबर को गुरुनानक जयंती भी है। गुरूनानक देव सिख धर्म के पहले गुरु और संस्थापक थे। गुरुनानक देव की जयंती को गुरु पर्व और प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। मध्यप्रदेश के सभी शहरों में इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है।

12 नवंबर को भी रहेगी छुट्टी

जबलपुर और बैतूल में 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी/देवउठनी ग्यारस की छुट्टी रहेगी। जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने देवउठनी ग्यारस को देखते हुए स्थानीय अवकाश घोषित किया है। वहीं, बैतूल कलेक्टर ने 1 नवंबर का स्थानीय अवकाश न होने के कारण एकादशी के दिन छुट्टी घोषित की है।

13 नवंबर को रहेगा अवकाश

बुधनी और विजयपुर सीटों पर उपचुनाव होने हैं। जिस वजह से 13 नवंबर को अवकाश घोषित किया गया है। यह छुट्टियां सिर्फ इन्हीं विधानसभाओं के लिए रहेंगी।

Updated on:
10 Nov 2024 01:13 pm
Published on:
05 Nov 2024 09:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर