Public Holiday: मध्यप्रदेश में अगस्त महीने में तीन सरकारी छुट्टियां घोषित की गई हैं। वहीं इसमें तीन ऐच्छिक अवकाश भी हैं। बैंकों की बात करें बैंकों 9 दिन बंद रहेंगे।
Public Holiday: जुलाई महीना अब लगभग खत्म होने को है। इसी के साथ छुट्टियों और त्योहारों का महीना भी शुरु हो जाएगा। अगस्त महीने में कई त्योहार हैं। जिसके कारण छुट्टियां रहेंगी। इसमें बैंक, स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।
अगस्त महीने में त्योहारों, संडे और सेकेंड सैटर डे को मिला लिया जाए। तो लगभग 9-10 दिन की छुट्टियां मिलेगी। जिसमें स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी की छुट्टी शामिल होंगी।
मध्यप्रदेश शासन द्वारा अगस्त के लिए तीन सरकारी छुट्टी और तीन ऐच्छिक अवकाश का ऐलान किया है। इसमें 15 अगस्त, 19 अगस्त और 26 अगस्त की सरकारी छुट्टियां होगी। वहीं ऐच्छिक अवकाश की बात करें तो अलावा 9 अगस्त को नागपंचमी, जनजातीय दिवस और 13 अगस्त को दुर्गादास राठौर जयंती है।
अगस्त में 9 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसकी पहली छुट्टी 1 अगस्त, 10 अगस्त, 11 अगस्त, 18 अगस्त, 19 अगस्त, 24 अगस्त, 25 अगस्त और 26 अगस्त को बैंक बंद रहेंगे। इनमें से तीन सरकारी छुट्टियां हैं। बाकी संड और सैटर डे की छुट्टियां है।